तमिलनाडु के राज्य बस परिवहन कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
तमिलनाडु में राज्य परिवहन मजदूरों ने उच्च मजदूरी की मांग को लेकर रविवार आधी रात से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए जिसके कारण यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
चेन्नई (आईएएनएस)। तमिलनाडु में राज्य परिवहन कर्मचारियों के द्वारा उच्च मजदूरी की मांग को लेकर किये जा रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण सोमवार को सैकड़ो यात्रियों फंसे रहे। राज्य परिवहन मजदूर यूनियनों ने रविवार आधी रात से ये अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु की है। उच्च मजदूरी की मांग, बढ़ती मुद्रास्फीति और मूल्य वृद्धि से निपटने के लिए सुविधाएं को लेकर सरकार से उनकी मांगे हैं। ऐसी स्थिति में राज्य के कई बस डिपो पर बहुत कम ही स्टाफ मेंबर पहुंचे, जिस कारण से लंबी दूरी के यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। इस दौरान सोमवार सुबह परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थीियों को युनियन वर्करों से विनती करते देखा गया।
बता दें कि, परिवहन कर्मचारियों की सरकार से चार बार बातचीत की प्रक्रिया फेल होने के बाद उन्होंने हड़ताल पर जाने का फैसला किया। हड़ताल के कारण पब्लिक ट्रांसपोर्ट के बंद हो जाने के चलते निजी वाहन इस बात का फायदा उठाते हुए यात्रियों से दोगुने किराये वसूलते हुए दिखाई दिये।
परिवहन मंत्री एम.आर विजयभास्कर ने कहा कि निजी वाहन जो जरुरत से ज्यादा किराया वसूल रहे हैं सरकार उनके खिलाफ कड़े एक्शन लेगी। उन्होंने ये भी कहा कि सरकार ने रिटायर बस चालकों और कंडक्टरों से अधिक से अधिक बसों को चलाने का अनुबंध किया है। इसके अलावा ई.पलानीस्वामी सरकार ने यूनियन वर्करों को आंदोलन समाप्त करने के लिए वार्ता के लिए भी आमंत्रित किया है।
यह भी पढ़ें: गृहरक्षकों की हड़ताल के बीच कुछ जवान अब भी ड्यूटी पर :