सुधीर भार्गव बने नए सूचना आयुक्त, यशवर्धन सिन्हा को भी मिली ये जिम्मेदारी
केंंद्र सरकार ने सुधीर भार्गव को नया सूचना आयुक्त नियुक्त किया है।
By Vikas JangraEdited By: Published: Mon, 31 Dec 2018 10:19 AM (IST)Updated: Mon, 31 Dec 2018 10:19 AM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। केंद्र सरकार ने सुधीर भार्गव को नया सूचना आयुक्त नियुक्त किया है। इसके साथ ही चार नए आयुक्तों को भी सूचना आयोग में नियुक्ति मिली है।
बता दें कि केंद्रीय सूचना आयोग में फिलहाल तीन सूचना आयुक्त हैं और नई नियुक्ति के बाद इनकी संख्या सात हो जाएगी। आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त समेत 11 पद स्वीकृत हैं।
रविवार को जारी आदेश के मुताबिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व आइएफएस अधिकारी यशवर्धन कुमार सिन्हा, पूर्व आइआरएस अधिकारी वनजा एन सरना, पूर्व आइएएस अधिकारी नीरज कुमार गुप्ता और पूर्व विधि मामलों के सचिव सुरेश चंद्र को केंद्रीय सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है।
सिन्हा ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त रह चुके हैं। आयोग की एकमात्र महिला सदस्य सरना केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क विभाग की प्रमुख थीं। नीरज गुप्ता निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग में सचिव थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें