देश में सशक्त टीकाकरण अभियान जारी, राज्यों के पास वैक्सीन का 13 करोड़ से ज्यादा का स्टाक, केंद्र ने जारी किए आंकड़े
देश की केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों करीब 13.79 करोड़ से ज्यादा कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध है। जिनका इस्तेमाल आने वाले दिनों में कोरोना के खिलाफ जंग में किया जाएगा। स्टाक के रूप में करीब 137962181 वैक्सीन के डोज उपलब्ध हैं।
नई दिल्ली, एएनआई: देश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ 157 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है। केंद्र सरकार के अथक प्रयासों के चलते देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान लगातार सफलता की ओर बढ़ रहा है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान भारी मात्रा में आक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ा था। लेकिन उस दौर में कोरोना वैक्सीन की आपूर्ती हो रही थी। केंद्र के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास बड़ी तादाद में वैक्सीन उपलब्ध है।
13 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन स्टाक में मौजूद
देश की केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों करीब 13.79 करोड़ से ज्यादा कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध है। जिनका इस्तेमाल आने वाले दिनों में कोरोना के खिलाफ जंग में किया जाएगा। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के पास स्टाक के रूप में करीब 13,79,62,181 वैक्सीन के डोज उपलब्ध हैं। जिनका निकट भविष्य में इस्तेमाल किया जाएगा।
365 दिनों में 157 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए गए
साथ ही मंत्रालय ने बताया है कि, केंद्र सरकार द्वारा अब तक कुल 158.12 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बिना किसी शुल्क के या प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से दी गई हैं। आपको बतादें, देश में राष्ट्रव्यापी कोरोना टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी, 2021 को शुरू हुआ था, 365 दिनों में ही पूरे देश में 157 करोड़ से ज्यादा कोविड के टीके लगाए गए हैं। राज्यों में टीकों की उपलब्धता के कारण ही इतला बड़ा आंकड़ा हासिल करने में सफलता प्राप्त हुई है। मांग से पहले ही टीकों की उपलब्धता होने के कारण अभियाम की बेहतर रणनीति तैयार करने में मदद मिली है। पिछले 24 घंटों में कुल 39 लाख से अधिक टीके की खुराक दी गई है। भारत ने सोमवार को 2.5 लाख से अधिक नए COVID-19 मामले दर्ज किए। दैनिक सकारात्मकता दर 19.65 फीसदी है। देश का सक्रिय केस लोड वर्तमान में 16,56,341 है।