Move to Jagran APP

बाथटब में बेसुध पड़ी थीं श्रीदेवी, जानिए क्या हुआ था उस काली रात

जब बोनी कपूर ने श्रीदेवी के बाथरूम में देखा था तो वह उस समय वह बेसुध बाथटब में पड़ी हुई थीं।

By Arti YadavEdited By: Published: Mon, 26 Feb 2018 11:35 AM (IST)Updated: Tue, 27 Feb 2018 07:23 AM (IST)
बाथटब में बेसुध पड़ी थीं श्रीदेवी, जानिए क्या हुआ था उस काली रात
बाथटब में बेसुध पड़ी थीं श्रीदेवी, जानिए क्या हुआ था उस काली रात

नई दिल्ली,(जेएनएन)। श्रीदेवी की अचानक मौत से पूरा देश सदमें में है। किसी को यकीन नही हो रहा है कि अब वह हमारे बीच नहीं रहीं। श्रीदेवी एक ऐसी अदाकार थीं जिन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं थी, वह अपने आप में एक शस्खियत थी। 'हवा-हवाई' एक्ट्रेस अपने बलबूते पर फिल्म को हिट कराने का हौसला रखती थीं। लेकिन उनकी मौत के बाद ऐसा लग रहा है जैसे सिनेमा के एक युग का अंत हो गया है। श्रीदेवी की मौत अचानक दिल का दौरा पड़ने से हुई। लेकिन उस रात क्या हुआ था जब श्रीदेवी ने अपनी आखिरी सांसे ली थी।

loksabha election banner

जब बोनी कपूर ने श्रीदेवी को बाथरूम में देखा था तो वह उस समय वह बेसुध बाथटब में पड़ी हुई थीं। दुबई के खलीज टाइम्स ने भारतीय दूतावास के हवाले से उस रात की पूरी कहानी बताई है। खलीज टाइम्स के अनुसार बोनी कपूर और श्रीदेवी को दुबई से मुंबई के लिए निकलना था लेकिन मुंबई आने से पहले बोनी कपूर अपनी पत्नी श्रीदेवी को एक स्पेशल सरप्राइज देना चाहते थे। वह श्रीदेवी को डिनर के लिए ले जाना चाहते थे। उन्होंने शाम को श्रीदेवी को अपने प्लान के बारें में बताया, श्रीदेवी तुरंत तैयार हो गईं। दोनों ने 15 मिनट एक-दूसरे से बात की। फिर श्रीदेवी तैयार होने के लिए वॉशरूम में चली गईं। बोनी कपूर उस दौरान श्रीदेवी का इंतजार कर रहे थे। जब वह कुछ देर तक बाहर नहीं आईं, तो बोनी ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो बोनी ने धक्का मारकर दरवाजा खोला।

दरवाजा खुलते ही बोनी ने देखा कि श्रीदेवी बेसुध बाथ टब में पड़ी हुई हैं। उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। बोनी ने श्रीदेवी को होश में लाने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद बोनी ने अपने दोस्त को फोन किया। करीब रात 9 बजे पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और चिकित्सा सहायक मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मिस 'हवा-हवाई' इस दुनिया को अलविदा कह चुकी थीं। इसके बाद उनके शरीर को जांच के लिए फरेंसिक मेडिसिन के लिए जनरल डिपार्टमेंट ले जाया गया। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी की डेडबॉडी की पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया पूरी हो गई है। सोमवार दोपहर दो बजे तक उनका शव मुंबई पहुंच सकता है।

आज मुंबई लाया जाएगा श्रीदेवी का शव

श्रीदेवी के शव का पोस्टपार्टम रविवार को पूरा हो चुका है। उनका शव आज दुबई से मुंबई लाया जाएगा। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दुबई के समयानुसार श्रीदेवी का पार्थिव शरीर एक से 2 बजे तक भारत भेजा जाएगा। दुबई और भारत के समय में एक घंटा 30 मिनट का अंतर है। इस तरह संभावना जताई जा रही है कि आज दोपहर 3.30 बजे तक उनका पार्थिव शरीर दुबई से मुंबई के लिए भेजा जाएगा।

श्रीदेवी का अंतिम डांसिंग वीडियो

जिस शादी में शरीक होने श्रीदेवी अपने परिवार संग दुबई गईं थी, उसमें सांसद अमर सिंह भी शामिल थे। जब श्रीदेवी के निधन की खबर उनको मिली तो वे भी चौंक गए। उन्होंने कहा, 'जिस शादी में वो शामिल थीं, मैं भी वहां था। दूसरे दिन मैंने एक समिट में जाने का फैसला लिया। मुझे दुश है कि मैंने यह फैसला लिया, वरना उनके साथ समय बिताने का अवसर मिलता।' 

शादी में अमर सिंह भी थे शामिल

इस बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो श्रीदेवी का अंतिम वीडियो बताया जा रहा है। यह वीडियो श्रीदेवी के भतीजे मोहित मारवाह की शादी के समय का है, जिसमें शामिल होने के लिए ही वे दुबई गईं थीं। इस वीडियों में वह एक पंजाबी गाने पर थिरकती हुईं नजर आ रही हैं और बाद में वह अपने पति के गले लग जाती हैं। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें सामने आईं थीं, जिनके बारे में कोई नहीं सोच सकता था कि ये उनकी अंतिम तस्वीरें होंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.