Move to Jagran APP

Spring 2020 :गूगल ने अपने डूडल से किया वसंत का स्वागत

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट गूगल ने गुरुवार को वसंत के मौसम का स्वागत किया। 19 मार्च को हुए शुरू हुए वसंत मौसम के आगमन को गूगल ने अपने डूडल के जरिये स्वागत किया।

By Pooja SinghEdited By: Published: Thu, 19 Mar 2020 10:00 AM (IST)Updated: Thu, 19 Mar 2020 10:26 AM (IST)
Spring 2020 :गूगल ने अपने डूडल से किया वसंत का स्वागत
Spring 2020 :गूगल ने अपने डूडल से किया वसंत का स्वागत

नई दिल्ली, जेएनएन। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट गूगल ने गुरुवार को वसंत के मौसम का स्वागत किया। 19 मार्च को हुए शुरू हुए वसंत मौसम के आगमन को गूगल ने अपने डूडल के जरिये स्वागत किया। गूगल हमेशा खास अवसर अपना डूडल बनाता है। इस बार वंसत के अवसर पर गूगल ने डूडल बनाया है। बताया जाता है कि यह वसंत का पहला दिन होता है। वसंत से भारत में नए साल की शुरुआत होती है। भारत के राष्ट्रीय कैलेंडर के मुताबिक, नया साल वसंत ऋतु के साथ ही शुरू होता है। 

loksabha election banner

गूगल ने वसंत के आगमान पर बनाए अपने डूडल को कई रंगों से सजाया है। मुख्यता इसमें नीला, हरा और भूरा रंग का चित्रण किया गया है। इस डूडल के फीचर में एक गुब्बारे का भी चित्रण किया गया है, जिसमें प्रकृतिक रंगों से भरा गया है, जिसमें हरे पत्ते भी नजर आ रहे हैं। इससे प्रदर्शित होता है कि गूगल वसंत मौसम के आगमन का स्वागत कर रहा है।  

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, इस दिन रात और दिन दोनों बराबर समय के होते हैं। इस दिन से दिन ज्यादा बड़े और गर्म होने लगते हैं। हम सब जानते हैं कि पृथ्वी सूर्य के चक्कर लगाती है। वसंत का आगमान शुक्रवार 20 मार्च से 21 जून 2020 तक चलेगा। प्रत्येक वर्ष में एक बार ऐसा मौका आता है जब पृथ्वी सूर्य की तरफ झुकी होती है। 

कहा जाता है कि वसंत ऋतु वर्ष की एक ऋतु है, जिसमें वातावरण का तापमान बेहद ही अच्छा होता है। यह अलग-अलग देशों में अलग-अलग महीने में शुरू होता है। भारत में यह फरवरी से मार्च रहता है। इस ऋतु की खासियत यह है कि इन दिनों मौसम का गर्म होने के साथ फूल खिलना शुरू हो जाते है। यह नहीं बर्फ भी इस मौसम में पिघलती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.