सपा बसपा की नजरें अब मध्य प्रदेश चुनावों पर
लखनऊ। मध्य प्रदेश में 25 नवंबर को होने वाले चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी ने मैदान में उतरने के लिए तैयारी कर ली है। दोनों ही पार्टियां अब अपने प्रचार प्रसार में जोर-शोर से लग गई हैं। अखिलेश यादव अब अपने खेमे के साथ मध्य प्रदेश में चुनावी बिगुल बजाने को तैयार हैं। उधर बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रमुख मायावती भी तीन
लखनऊ। मध्य प्रदेश में 25 नवंबर को होने वाले चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी ने मैदान में उतरने के लिए तैयारी कर ली है। दोनों ही पार्टियां अब अपने प्रचार प्रसार में जोर-शोर से लग गई हैं।
अखिलेश यादव अब अपने खेमे के साथ मध्य प्रदेश में चुनावी बिगुल बजाने को तैयार हैं। उधर बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रमुख मायावती भी तीन शहरों में रैली को संबोधित करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस और भाजपा के बीच चुनावी घमासान देख चुकी है।
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने वार्ता में कहा कि पांच शहरों में होने वाले चुनावों की गंभीरता को देखते हुए पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने मैदान में खुद ही कमान संभालने का फैसला किया है। इसके साथ ही अखिलेश यादव भी रविवार को पन्ना, सतना और नागौर में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी अपने 50 उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश के चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में है। पिछली बार हुए चुनावों में समाजवादी पार्टी अपने ज्यादा उम्मीदवारों के बावजूद सफलता हासिल नहीं कर पाई थी।
वहीं दूसरी तरफ बहुजन समाजवादी पार्टी ने सन् 2008 में हुए विधानसभा चुनावों में सात सीटों पर अपना कब्जा कर लिया था। इस तरह से बसपा दलित और पिछड़े इलाकों में अपना वर्चस्व कायम करने में सफल रही थी।
राज्य सभा के सदस्य और बसपा के नेता ब्रजेश पाठक ने वार्ता में कहा कि मायावती जल्द ही जबलपुर और रीवा में अपनी रैली संबोधित करेंगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर