Move to Jagran APP

सोनिया गांधी, मोदी का कुंभ दौरा रद

इलाहाबाद [जागरण संवाददाता] कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कुंभ मेले के दौरान संगम में डुबकी नहीं लगा पाएंगी। उनका दौरा रद कर दिया गया है। उप्र कांग्रेस के सचिव व प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सुरक्षा देने में असमर्थता जताने के चलते यह दौरा निरस्त हुआ है। दूसरी ओर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी का 12 फरवरी को प्रस्तावित दौरा भी स्थगित हो गया है। पूर्व विधानसभाध्यक्ष पं. केसरीनाथ त्रिपाठी व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई ने उक्त जानकारी दी।

By Edited By: Published: Sat, 09 Feb 2013 06:22 PM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2013 10:43 PM (IST)
सोनिया गांधी, मोदी का कुंभ दौरा रद

इलाहाबाद [जागरण संवाददाता] कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कुंभ मेले के दौरान संगम में डुबकी नहीं लगा पाएंगी। उनका दौरा रद कर दिया गया है। उप्र कांग्रेस के सचिव व प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सुरक्षा देने में असमर्थता जताने के चलते यह दौरा निरस्त हुआ है। दूसरी ओर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी का 12 फरवरी को प्रस्तावित दौरा भी स्थगित हो गया है। पूर्व विधानसभाध्यक्ष पं. केसरीनाथ त्रिपाठी व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई ने उक्त जानकारी दी।

loksabha election banner

उनके अनुसार अभी गुजरात सरकार ने अधिकृत सूचना उप्र को भेजी नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इससे पूर्व वर्ष 2001 के कुंभ व वर्ष 2007 के अ‌र्द्धकुंभ में इलाहाबाद आकर संगम में स्नान कर चुकी हैं। इस बार भी उनका व राहुल गांधी के आने का कार्यक्रम था।

वाष्र्णेय के अनुसार राहुल के कार्यक्रम के विषय में अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है पर श्रीमती गांधी का दौरा निरस्त हो चुका है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर सुरक्षा मामले में भेदभाव बरतने का आरोप लगाते हुए कड़ी आलोचना की।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.