सोमनाथ दा की हालत स्थिर
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को पक्षाघात के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने मंगलवार को बताया कि फिलहाल वह नीम बेहोशी की हालत में हैं। चटर्जी की देखरेख में लगे डॉक्टर सुबीर मंडल ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है, लेकिन वह पूरी तरह होश में नहीं हैं। वह मुंह से भोजन नहीं ले पा र
कोलकाता। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को पक्षाघात के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने मंगलवार को बताया कि फिलहाल वह नीम बेहोशी की हालत में हैं।
चटर्जी की देखरेख में लगे डॉक्टर सुबीर मंडल ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है, लेकिन वह पूरी तरह होश में नहीं हैं। वह मुंह से भोजन नहीं ले पा रहे हैं। हमने कुछ जांच कराई हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ और जांच कराएंगे कि मस्तिष्क में कोई अन्य संक्रमण तो नहीं है। उन्हें रविवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले छह माह में 84 वर्षीय चटर्जी को दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।