Move to Jagran APP

बर्फ की चादर में लिपटे पहाड़, हिमपात से पर्यटक गदगद, यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी शुरू होने से चारों धाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री बर्फ से पट गए हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 09:48 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 09:48 PM (IST)
बर्फ की चादर में लिपटे पहाड़, हिमपात से पर्यटक गदगद, यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप
बर्फ की चादर में लिपटे पहाड़, हिमपात से पर्यटक गदगद, यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप

जेएनएन, नई दिल्ली। उत्तराखंड और हिमाचल समेत उत्तर भारत के सभी पहाड़ी इलाकों में रविवार को भीषण बर्फबारी शुरू हो गई है। वहीं, शिमला में हुई बर्फबारी के बाद पूरा शहर बर्फ की चादर से ढक गया है। इससे पर्यटकों में खुशी की लहर है। इसके अलावा कई इलाकों में दो से तीन फुट बर्फ पड़ी है।

loksabha election banner

हिमाचल में बर्फबारी ने फिर कंपकंपी बढ़ा दी

हिमाचल प्रदेश में शनिवार रात से शुरू हुई बर्फबारी ने एक बार फिर कंपकंपी बढ़ा दी है। राजधानी शिमला सहित ऊपरी क्षेत्रों में शनिवार रात जमकर हिमपात हुआ। इससे ऊपरी हिमाचल में 100 से अधिक यातायात रूट बाधित हो गए हैं। शिमला में भी सीजन के दूसरे हिमपात से पर्यटक गदगद हो गए। वहीं, जिले के नारकंडा, कुफरी और खड़ापत्थर में भारी हिमपात के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप रही। वहीं, मनाली में लगभग एक फुट तक बर्फबारी दर्ज की गई। इससे रोहतांग दर्रा बंद हो गया है।

कहां गिरी           कितनी बर्फ

रोहतांग दर्रा          3 फुट

कोठी                   एक फुट

डलहौजी               एक फुट

मनाली                 आधा फुट से ज्यादा

नारकंडा                6 इंच

कुफरी                   7 इंच

शिमला                  4 इंच

बर्फ से पटे चारों धाम

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में शनिवार आधी रात से बर्फबारी शुरू होने से चारों धाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री बर्फ से पट गए हैं। भारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। केदारनाथ में करीब दो से ढाई फीट बर्फ जमा हो चुकी है। इससे पुनर्निर्माण कार्य भी बाधित हुए हैं।

मां वैष्णो देवी के भवन पर बर्फबारी

बर्फबारी और बारिश के बाद लोहड़ी के दिन रविवार को मौसम खिला रहा। त्रिकुटा पहाडि़यां और मां वैष्णो देवी के भवन पर शनिवार देर रात करीब दो बजे से सुबह करीब सात बजे तक बर्फबारी होती रही, जिससे पेड़-पौधे बर्फ से लकदक हो गए।

जवाहर टनल के आसपास क्षेत्रों में सुबह ताजा बर्फबारी के बाद कुछ देर के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था। इस दौरान यहां गाडि़यां भी फंसी, जिन्हें निकाल लिया गया है। ऐसे में श्रीनगर का अधिकतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान -0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, लेह का न्यूनतम तापमान -6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.