Move to Jagran APP

एंड्रॉयड फोन में होते हैं टेक्स्ट कॉपी-पेस्ट के अलावा कई एडवांस्ड फीचर

एंड्रॉयड फोन में टेक्स्ट को सलेक्ट करने वाला फीचर तो पहले से है, लेकिन गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐसे टूल्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से न सिर्फ टेक्स्ट को कॉपी किया जा सकता है

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 03:41 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 03:47 PM (IST)
एंड्रॉयड फोन में होते हैं टेक्स्ट कॉपी-पेस्ट के अलावा कई एडवांस्ड फीचर
एंड्रॉयड फोन में होते हैं टेक्स्ट कॉपी-पेस्ट के अलावा कई एडवांस्ड फीचर

नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो कई बार टेक्स्ट को कॉपी करने की जरूरत पड़ती होगी। हालांकि एंड्रॉयड फोन में यह सुविधा पहले से ही उपलब्ध है, लेकिन कुछ ऐसे टेक्स्ट सलेक्शन टूल्स भी हैं, जिनमें टेक्स्ट को कॉपी-पेस्ट के अलावा, कई एडवांस्ड फीचर भी मिलते हैं...

loksabha election banner

स्मार्टफोन पर आप कोई आर्टिकल पढ़ते हैं या किसी से चैट करते हैं, तो कई बार आपको कुछ वर्ड को कॉपी यानी सलेक्ट करने की जरूरत पड़ती है। हालांकि एंड्रॉयड फोन में टेक्स्ट को सलेक्ट करने वाला फीचर तो पहले से है, लेकिन गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐसे टूल्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से न सिर्फ टेक्स्ट को कॉपी किया जा सकता है, बल्कि इसमें आपको कई दूसरे फीचर्स भी मिलते हैं।

मल्टी कॉपी

कई बार स्मार्टफोन पर आर्टिकल पढ़ने के दौरान उस आर्टिकल में से अलग-अलग टेक्स्ट को एक साथ कॉपी करना हो तो यह आसान नहीं होता है। आप एक के बाद एक टेक्स्ट को कॉपी करेंगे तो उसमें काफी समय भी बर्बाद हो जाता है और बार-बार टेक्स्ट को कॉपी करने में परेशानी होती हो सो अलग। ऐसी स्थिति में मल्टी कॉपी एप आपके लिए उपयोगी हो सकता है। इसकी खासियत है कि एक ही बार में आर्किकल के अलग-अलग हिस्से से मल्टीपल टेक्स्ट को कॉपी-पेस्ट कर सकते हैं। यहां टेक्स्ट को कॉपी करना भी आसान है।

बस आपको जिस टेक्स्ट को कॉपी करना हो, उस पर प्रेस करना होगा। इसी तरह अलग-अलग टेक्स्ट को एक साथ कॉपी कर पाएंगे। इसके अलावा, इसमें दूसरे कई उपयोगी फीचर्स भी हैं। एक फीचर है स्मार्ट कॉपी। इसका इस्तेमाल वाट्सएप के साथ कर सकते हैं। वाट्सएप के अलग-अलग चैट विंडोज से मैसेज को एक साथ कॉपी कर एक जगह पर पेस्ट कर सकते हैं। इस गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।

टेक्स्ट इनफिनिटी

इस टूल का इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं। आप जिस टेक्स्ट को सलेक्ट करते हैं, यह उस हिस्से को डिक्टेट कर बताएगा यानी सलेक्ट किए हुए टेक्स्ट को सुन भी सकते हैं। अगर टेक्स्ट में कोई नंबर है, तो वहीं से सलेक्ट कर सीधे कॉल करने का ऑप्शन भी मिलता है। साथ ही, सलेक्टेड टेक्स्ट को गूगल, गूगल मैप्स आदि पर भी सर्च किया जा सकता है। इतना ही नहीं, सलेक्टेड टेक्स्ट को अलग-अलग लैंग्वेज में ट्रांसलेट करने का ऑप्शन भी दिया गया है। इसे गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

क्लिपबोर्ड एक्शंस

यह टेक्स्ट को सलेक्ट करने का स्मार्ट टूल है। इसमें कॉपी किए गए टेक्स्ट को बस एक क्लिक में शेयर करने का ऑप्शन दिया गया है। साथ ही, कॉपी किए गए टेक्स्ट को गूगल प्ले स्टोर पर भी शेयर कर सकते हैं। इसमें भी कॉपी किए गए टेक्स्ट को ट्रांसलेट करने का ऑप्शन मिलता है यानी कॉपी किए गए टेक्स्ट को किसी भी लैंग्वेज में ट्रांसलेट कर सकते हैं। इसमें अच्छी बात यह है कि पुराने क्लिप्स को एक साथ मर्ज भी कर सकते हैं। यह एप क्लिपबोर्ड मैनेजर की तरह कार्य करता है यानी आप अपने पुराने सभी क्लिप्स को देख सकते हैं। यह गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। यूनिवर्सल कॉपी कई बार कुछ वेबसाइट्स के टेक्स्ट को कॉपी करना आसान नहीं होता है। ऐसी स्थिति में यूनिवर्सल कॉपी एप उपयोगी साबित हो सकता है। इसकी खासियत है कि जिस टेक्स्ट को कॉपी करना आसान नहीं होता है, उसे भी इसकी मदद से आसानी से कॉपी किया जा सकता है।

उदाहरण के तौर पर आप यूट्यूब के वीडियो टाइटल्स को सामान्य तरीके से कॉपी नहीं कर पाएंगे, लेकिन इसकी मदद से उसे भी कॉपी किया जा सकता है। यह गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। कॉपी टू रीड आप किसी आर्टिकल के जितने हिस्से को सलेक्ट करेंगे, यह एप्लिकेशन आपको उस हिस्से को पढ़ कर सुनाएगा। इसमें आपको पॉज के साथ बैकवर्ड और फॉरवर्ड का बटन भी मिलता है यानी आप अपनी सुविधा के हिसाब से टेक्स्ट को प्ले कर सकते हैं। इसमें टेक्स्ट को सलेक्ट करने के बाद स्पीक का बटन दिखाई देगा। जैसे ही उस पर क्लिक करेंगे, यह आपको पढ़ कर सुनाना शुरू कर देगा। हालांकि एक बार में एक हजार वर्ड को ही सलेक्ट कर पाएंगे। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

स्क्रीन ट्रांसलेटर इसमें आप हाइलाइटेड टेक्स्ट यानी कि जिस टेक्स्ट को आप सलेक्ट करते हैं, उसे आसानी से ट्रांसलेट कर पाएंगे। इसमें रीजनल लैंग्वेज के साथ बहुत सारे दूसरे लैंग्वेजेज का ऑप्शन भी दिया गया है। यहां पर किसी भी एप्लिकेशन के मैसेज को आसानी से ट्रांसलेट किया जा सकता है। इसमें ट्रांसलेशन के लिए तीन विकल्प दिए गए हैं, जैसे-येनडेक्स, गूगल और ऑफलाइन डिक्सनरी। इसकी मदद से तेजी से टेक्स्ट को ट्रांसलेट करने में मदद मिलेगी। यहां पर आप सिंगल वर्ड को भी ट्रांसलेट कर सकते हैं या फिर पूरे सेंटेंस को। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

क्लिपर-क्लिपबोर्ड मैनेजर यह पावरफुल क्लिपबोर्ड मैनेजर है। आप जो कुछ भी कॉपी करते हैं, यह उसे ऑटोमैटिकली सेव कर देता है। इसमें कॉपी किए गए टेक्स्ट को बाद में इस्तेमाल के लिए सेव कर रख सकते हैं। आप चाहें, तो क्लिप को एडिट या फिर उससे टेक्स्ट को एक्सट्रैक्ट भी कर सकते हैं। यह गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.