छह की मौत से मातम में बदली शादी की खुशियां
राजधानी के जसौला गांव में शुक्रवार सुबह करीब 11.15 बजे सिलेंडर फटने से तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सिलेंडर में आग लगने के बाद इसमें जोरदार धमाका हुआ। हादसे में छह लोगों के घायल होने की भी खबर है।
नई दिल्ली। राजधानी के जसौला गांव में शुक्रवार सुबह करीब 11.15 बजे सिलेंडर फटने से तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सिलेंडर में आग लगने के बाद इसमें जोरदार धमाका हुआ। हादसे में छह लोगों के घायल होने की भी खबर है।
दमकल विभाग के मुताबिक धमाके की खबर के बाद यहां पर दमकल की तीन गाड़ियां भेजी गई थीं। जानकारी के मुताबिक घर में शादी थी और सुबह ही बारात घर से निकली थी। हादसे के समय केवल महिलाएं ही घर पर मौजूद थीं। जब एक महिला खाना बनाने के लिए रसोई में गई तभी सिलेंडर में धमाका हो गया। मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।