Move to Jagran APP

महाराष्ट्र में बदतर हुए हालात, देश में 24 घंटे में 120 लोगों की मौत, 4,987 नए मामले सामने आए

देश में बीते 24 घंटे में संक्रमण से 120 लोगों की मौत हो गई है जबकि 4987 नए मामले सामने आए हैं। साथ देश में संक्रमितों की संख्‍या 90927 हो गई है। जानें राज्‍यों का हाल...

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Sun, 17 May 2020 10:01 PM (IST)Updated: Mon, 18 May 2020 06:50 AM (IST)
महाराष्ट्र में बदतर हुए हालात, देश में 24 घंटे में 120 लोगों की मौत, 4,987 नए मामले सामने आए
महाराष्ट्र में बदतर हुए हालात, देश में 24 घंटे में 120 लोगों की मौत, 4,987 नए मामले सामने आए

नई दिल्ली, जेएनएन। महाराष्ट्र ने कोरोना संकट से जूझ रहे देश की तस्वीर को और बदरंग कर दिया है। राज्य में रोजना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। रविवार को राज्य में रिकॉर्ड 2,347 नए मामले मिले और 63 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के साथ ही तमिलनाडु, दिल्ली और गुजरात में सामने आए नए मामलों के चलते देश में संक्रमितों की संख्या 90 हजार को पार कर गई। अब तक 28 सौ से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है।

loksabha election banner

24 घंटे में 4,987 मामले 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में संक्रमण से 120 लोगों की मौत हो गई है जिसके साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,872 हो गई है। बीते 24 घंटे में 4,987 मामले सामने आए हैं जिसके साथ देश में संक्रमितों की संख्‍या 90,927 हो गई है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 63 लोगों की मौत हुई, जो दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। शनिवार को रिकॉर्ड 67 लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा दिल्ली में 19, बंगाल में छह, तमिलनाडु में चार, राजस्थान में दो और जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, आंध्र प्रदेश, व कर्नाटक में एक-एक मौतें हुई हैं।

महाराष्ट्र में 33 हजार से ज्यादा संक्रमित

महाराष्ट्र की तस्वीर डराने लगी है। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 33 हजार को पार कर 33,053 पर पहुंच गया है। मुंबई में 1,595 नए मामले मिले हैं और महानगर में संक्रमितों की संख्या 20 हजार से ज्यादा हुई है। 63 में से 38 मौतें भी महानगर में हुई हैं। राज्य में अब तक 1,198 लोगों की जान भी जा चुकी है, जिसमें मुंबई में ही 734 मौतें हुई हैं। राज्य के औरंगाबाद जिले में भी मामले बढ़ने लगे हैं। 57 नए मामलों के साथ यहां अब तक 958 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसी तरह नागपुर में भी रविवार को 20 नए मामले सामने आए और जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 356 हो गई है।

तमिलनाडु में फिर बढ़े मामले

तमिलनाडु में एक दिन बाद फिर पांच सौ से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को पांच सौ से कम मामले मिले थे, रविवार को यह संख्या 639 पर पहुंच गई। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 11,224 हो गया है। कर्नाटक में भी 55 नए केस मिले हैं और कुल मामले 1,147 हो गए हैं। केरल में भी 14 नए केस सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या 601 पर पहुंच गई है, हालांकि एक्टिव मामले 101 ही हैं। आंध्र प्रदेश में भी संक्रमितों की संख्या 2,380 हो गई है। 42 नए केस के साथ तेलंगाना में मरीजों की संख्या 1,551 हो गई है।

गुजरात-दिल्ली में भी गंभीर स्थिति

अब जबकि पाबंदियों में ज्यादा छूट देने की बात हो रही है, राजधानी दिल्ली की तस्वीर डरा रही है। नए मामलों में कमी नहीं आ रही। दिल्ली में और 422 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 9,755 हो गई है। 19 लोगों की मौत भी हुई है, जो दूसरी बड़ी संख्या है। शनिवार को 20 लोगों की जान गई थी। कुछ ऐसा ही हाल गुजरात का भी है। गुजरात में भी 391 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 11 हजार को पार कर 11,380 पर पहुंच गई है।

राजस्थान में पांच हजार से अधिक संक्रमित

राजस्थान में 242 नए केस के साथ आंकड़ा 5,202 हो गया है। उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 4,464 हो गई है। रविवार को 208 नए मामले सामने आए। बंगाल में 101 नए केस मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 2,677 हो गई है। मध्य प्रदेश में 261 नए केस मिले हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 5,135 पर पहुंच गया है। पंजाब में अभी तक 2,043, ओडिशा में 828, बिहार में 1,284, जम्मू-कश्मीर में 1,183, हरियाणा में 895 और हिमाचल में 81 संक्रमित पाए जा चुके हैं।

राज्य संक्रमित

महाराष्ट्र - 33,053

गुजरात - 11,380

तमिलनाडु - 11,224

दिल्ली - 9,755

राजस्थान - 5,202

मध्य प्रदेश - 5,135

उत्तर प्रदेश - 4,464

बंगाल - 2,677

आंध्र प्रदेश - 2,380

पंजाब - 2,043

तेलंगाना - 1,551

बिहार - 1,284

जम्मू-कश्मीर - 1,183

कर्नाटक - 1,147

हरियाणा - 895

ओडिशा - 828

केरल - 601

झारखंड - 220

चंडीगढ़ - 191

त्रिपुरा - 167

उत्तराखंड - 92

असम - 97

हिमाचल प्रदेश - 81

छत्तीसगढ़ - 69

लद्दाख - 45

अंडमान-निकोबार -33

गोवा - 16

मेघालय -13

पुडुचेरी - 12

मणिपुर - 7

मिजोरम - 1

अरुणाचल -1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.