हिंदी दिवस पर शिवराज सिंह चौहान बोले- अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में भाषण देकर बढ़ाया सम्मान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हिन्दी दिवस के मौके पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।
भोपाल, एएनआइ। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हिन्दी दिवस के मौके पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि अटल जी ऐसे राजनेता थे, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में भी अपनी बात हिन्दी में कहकर केवल हिन्दी नहीं बल्कि पूरे हिन्दुस्तान का सम्मान बढ़ाया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज भी कहीं न कहीं मानसिकता ऐसी बना दी गई है कि अंग्रेजी में बात करना प्रतिष्ठा का विषय है।
देशभर में मनाया जा रहा हिंदी दिवस
हिंदी देश और दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। भारत देश ही हिंदी भाषा से जाना जाता है। यह एक प्रसिद्ध भाषा है। आज के दिन देश में हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। वहीं, इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री से लेकर गृह मंत्री ने हिंदी के विकास में काम कर रहे लोगों का धन्यवाद किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'हिंदी दिवस पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस अवसर पर हिंदी के विकास में योगदान दे रहे सभी भाषाविदों को मेरा हार्दिक अभिनंदन।'
इसके अलावा देश के गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदी दिवस पर लगातार कई ट्वीट किए। उन्होंने कहा, 'उसकी भाषा है। भारत की विभिन्न भाषाएं व बोलियां उसकी शक्ति भी हैं और उसकी एकता का प्रतीक भी। सांस्कृतिक व भाषाई विविधता से भरे भारत में "हिंदी" सदियों से पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम कर रही है।' उन्होंने आगे कहा कि हिंदी भारतीय संस्कृति का अटूट अंग है।
बता दें कि डिजिटल क्रांति की वजह से इन दिनों हिंदी में लिखने वालों की संख्या काफी बढ़ी है। यह कहना सही होगा कि किसी भी कालखंड में हिंदी में इतने बड़े पैमाने पर काम नहीं हुआ है, जितना अब हुआ है। अभी तक हर साल ढेरों उम्मीदों व खुशियों के साथ इस हिंदी दिवस मनाया जताया है।