Move to Jagran APP

BJP नेता का यशवंत पर निशाना,कहा- कहीं ये राज्यपाल न बनाए जाने की पीड़ा तो नहीं

पूर्व भाजपा सांसद कैलाश सांरग ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा पर बड़ा हमला बोला है।

By Kishor JoshiEdited By: Published: Sat, 07 Oct 2017 02:50 PM (IST)Updated: Sat, 07 Oct 2017 03:02 PM (IST)
BJP नेता का यशवंत पर निशाना,कहा- कहीं ये राज्यपाल न बनाए जाने की पीड़ा तो नहीं
BJP नेता का यशवंत पर निशाना,कहा- कहीं ये राज्यपाल न बनाए जाने की पीड़ा तो नहीं

भोपाल (जेएनएन)। पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को पत्र लिखकर कहा कि पार्टी के खिलाफ सार्वजनिक बयान देकर आप उन लोगों की मदद कर रहे हैं जो राष्ट्रवाद को कमजोर करने में लगे हैं।

loksabha election banner

सारंग ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते आप ये बातें पार्टी फोरम पर कह सकते थे। उन्होंने इशारों ही इशारों में पूछा कि कहीं ये पीड़ा राज्यपाल न बनाए जाने की तो नहीं? सिन्हा को भेजे पत्र में पूर्व सांसद ने कहा कि आपके तेवर देख मैं आश्चर्यचकित हूं ।

सिन्हा को भेजे पत्र में पूर्व सांसद ने कहा कि आपके तेवर देख मैं आश्चर्यचकित हूं। भाजपा की बदौलत ही आपको पद, प्रतिष्ठा, सम्मान सब कुछ मिला। बावजूद इसके आप भारत की राष्ट्रीयता पर ही हमला बोल रहे हैं। वो भी सिर्फ इतनी सी बात पर कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपको मिलने का समय नहीं दिया। आप खुद केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं, आप प्रधानमंत्री की व्यस्तता को समझते होंगे ।

सारंग ने सिन्हा से कहा कि आप भी एक कार्यकर्ता हैं आपको मालूम होना चाहिए कि पार्टी में अपनी बात कहने का एक माध्यम होता है। एक अनुशासन होता है। बेहतर होता कि आप प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अपनी बात कह देते।

सारंग ने एक कायस्थ होने के नाते यशवंत सिन्हा को सलाह दी है कि वो अपने बेटे और केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा की भलाई और भविष्य के लिए चुप रहें। सारंग ने सिन्हा को सलाह दी है कि वो अपने बेटे के रास्ते में रोड़ा न बनें। सारंग ने कहा है कि उन्होंने यशवंत सिन्हा को लाल कृष्ण आडवाणी से मिलवाकर बड़ी गलती की है। सारंग ने कहा है कि अगर यशवंत सिन्हा पार्टी के खिलाफ बोलना बंद नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ पार्टी को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। 

 यह भी पढ़ें: बेटे जयंत को अपना धर्म याद आने का इंतजार करूंगा : यशवंत सिन्हा

 यह भी पढ़ें: यशवंत सिन्हा ने कांग्रेस में नया दोस्त तलाश लिया है: बलुनी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.