Move to Jagran APP

भारत में आज से Seaplane सेवा की शुरुआत, जानिए कितना है किराया और कैसे मिलेगी टिकट

देश में आज से सी-प्लेन सेवा शुरू होने जा रही है। रदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी आज देश को ये सौगात दे रहे हैं। साबरमती रिवरफ्रंट से केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक सी-प्लेन का आधे घंटे का कियाला 1500 रुपये तय किया गया है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 11:55 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 12:32 PM (IST)
भारत में आज से Seaplane सेवा की शुरुआत, जानिए कितना है किराया और कैसे मिलेगी टिकट
भारत में आज से सी-प्लेन सेवा की शुरुआत

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुजरात में पहली सी-प्लेन सेवा की शुरुआत करने जा रहे हैं। अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट से केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक यह सेवा उपलब्ध होगी। इस प्रकार के विमान छोटे जल निकायों व छोटी हवाईपट्टी से उड़ान भरने व लैडिंग में सक्षम होते हैं। सी-प्लेन की उड़ानें स्पाइसजेट संचालित कर रही है। इसके तहत सी-प्लेन रोजाना दो उड़ाने भरेगा।

loksabha election banner

कितना है किराया

करीब आधे घंटे की इस उड़ान के लिए यात्रियों को एक तरफ से लगभग 1,500 रुपये खर्च करने होंगे। अहमदाबाद रिवरफ्रंट से केवडिया के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और केवडिया से वापस रिवरफ्रंट का कुल किराया 3000 रुपये होगा। 30 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। इन उड़ानों के लिए 15 सीटर ट्विन ओटर 300 विमानों का इस्तेमाल होगा।

कहां से मिलेगी टिकट

देश की एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट रोजाना दो उड़ानों का संचालन करेगी। ये उड़ान सेवाएं अहमदाबाद से केवडिया रूट के लिए होंगी। सी-प्लेन के लिए टिकट की बुकिंग www.spiceshuttle.com की वेबसाइट से की जा सकती है।

क्या है टाइमिंग

साबरमती रिवरफ्रंट से सुबह 10:15 बजे सी-प्लेन उड़ेगा और 10:45 पर केवडिया पहुंचेगा। केवडिया से वापस सी-प्लेन 11:45 पर उड़ेगा और 12:15 बजे रिवरफ्रंट पहुंचेगा। सी-प्लेन रोजाना दोपहर 12:45 पर दोबारा रिवरफ्रंट से उड़ान भरेगा और दोपहर 1:15 पर केवडिया पहुंचेगा। वहां से ये दोपहर 3:15 पर उड़ेगा और 3:45 पर वापस रिवरफ्रंट पहुंचेगा।

2017 से चल रहा ट्रायल

सी-प्लेन का ट्रायल वर्ष 2017 से चल रहा है। पहले चरण के तहत जमीन से उड़ान भरने वाले विमानों का ट्रायल नागपुर से गुवाहाटी के बीच किया गया। दूसरे चरण के तहत एंफीबियस विमान का ट्रायल गिरगांव चौपाटी पर किया गया। इस प्रकार के विमान धरती और पानी दोनों से उड़ान भरने व लैंडिंग में सक्षम हैं। स्पाइसजेट अब तक 18 सी-प्लेन रूट का अधिकार हासिल कर चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.