Move to Jagran APP

कोविड संक्रमित वीके शशिकला का विक्टोरिया अस्पताल में इलाज जारी, 27 जनवरी को होने वाली थी रिहा

विक्टोरिया अस्पताल में कोविड संक्रमित शशिकला का इलाज जारी है। वे टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित हैं और अब उन्हें न्यूूूूूूूूूमोनिया हो गया है जिसके लक्षणों को देखते हुए कोविड संक्रमित होने का पहले ही डॉक्टरों को हो गया था।

By Monika MinalEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 09:48 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 09:53 AM (IST)
कोविड संक्रमित  वीके शशिकला का  विक्टोरिया अस्पताल  में इलाज जारी, 27 जनवरी को होने वाली थी रिहा
कोविड संक्रमित हो सकती हैं शशिकला, विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती

चेन्नई, एएनआइ। कोविड संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जेल में सजा काट रहीं शशिकला (Sasikala)  को  बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल (Victoria Hospital) में गुरुवार को भर्ती किया गया। शुक्रवार को अस्पताल द्वारा जारी उनके हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि शशिकला कोविड संक्रमित हैं और वे कोविड-19 गंभीर न्यूमोनिया, टाइप-2 डायबिटीज़, हाइपरटेंशन, हाइपोथाइरॉइडिज्म से पीड़ित हैं। यहां उनका इलाज कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार किया जा रहा हैै। उन्हें न्यूूूूूूूूूमोनिया हो गया था जिसके लक्षणों को देखते हुए डॉक्टरों को पहले ही उनके कोविड-19 संक्रमित होने का संदेह था जिसके बाद उनका स्वैब कोविड जांच के लिए ले जाया गया।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि अन्नाद्रमुक (AIADMK) से निष्काषित 66 वर्षीय वीके शशिकला तमिलनाडु की दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की सहायक थी। गुरुवार को इन्हें कोविड-19 के आइसीयू में भर्ती किया गया था। उनका पहले भी कोविड-19  टेस्ट किया गया जिसमें वे नेगेटिव आई थीं लेकिन शुक्रवार को रिजल्ट पॉजिटिव पाया गया। बेंगलुरु के परप्पना अग्रहरा जेल में सजा काट रहीं शशिकला को बुधवार को बुखार और सांस लेने में तकलीफ हुई तब उन्हें लेडी कर्जन मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में भर्ती किया गया। यहां से  सीटी स्कैन और दूसरे टेस्ट के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेजा गया था। 

शशिकला के भतीजा टीटीवी दिनाकरण ने गुरुवार को उनकी हालत को स्थिर बताया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों से उनकी बात हुई है। वर्ष 2017 में आय से अधिक संपत्ति मामले में वीके शशिकला को चार साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद से वे अग्रहरा जेल में बंद थीं। इस महीने के अंत तक वो जेल से रिहा होने वाली हैं। तमिलनाडु की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की करीबी शशिकला के रिहा होने की संभावना के बीच ऐसी खबरें हैं कि शशिकला विधानसभा चुनाव में अपना असर छोड़ सकती हैं। जयललिता के निधन के बाद AIADMK में आंतरिक कलह के बीच शशिकला राज्य की मुख्यमंत्री बनने वाली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.