Move to Jagran APP

लखीमपुर खीरी कांड पर किसान उग्र, आज देशभर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा

लखीमपुर खीरी घटना को लेकर किसानों में गुस्सा। पूरे देश के किसान जिला मुख्यालय पर सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक उपायुक्त व डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट कार्यालय का घेराव करेंगे। हरियाणा में अंबाला समेत कई जिलों में प्रदर्शन। आंदोलनकारी प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपेंगे।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Mon, 04 Oct 2021 08:26 AM (IST)Updated: Mon, 04 Oct 2021 08:26 AM (IST)
लखीमपुर खीरी कांड पर किसान उग्र, आज देशभर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा
लखीमपुर खीरी कांड पर भड़के किसान।(फोटो: प्रतीकात्मक)

जागरण टीम, नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी कांड से किसानों में भारी गुस्सा है। लखीमपुर खीरी कांड में किसानों की मौत से गुस्साए संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है। मोर्चा के मुताबिक देशभर में जिलाधिकारियों और आयुक्तों के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। किसान नेता योगेंद्र यादव और दर्शन पाल सिंह ने घटना की जांच उत्तर प्रदेश प्रशासन की जगह सुप्रीम कोर्ट के पदस्थ न्यायाधीश से करवाने की मांग की है।

loksabha election banner

लखीमपुर खीरी में हुई घटना के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने का एलान किया है। रविवार को हुई घटना के विरोध में हरियाणा के कई जिलों में प्रदर्शन हुए। संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार सोमवार को जिला मुख्यालयों पर किसान संगठनों से जुड़े आंदोलनकारी प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपेंगे। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि पूरे देश के किसान जिला मुख्यालय पर सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक उपायुक्त व डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट कार्यालय का घेराव करेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आवाज को दबाना चाहती है, लेकिन आंदोलन अब अधिकार मानने तक जारी रहेगा। लखीमपुर हादसे की प्रतिक्रिया हरियाणा में भी दिखी। बहादुरगढ़ में टीकरी बार्डर पर आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का पुतला फूंका। फतेहाबाद-टोहाना क्षेत्र के गांव कनहड़ी में किसानों ने रोड जाम कर दिया। अंबाला में भी कुछ जगह प्रदर्शन हुए।

विर्क के घायल से तराई में उबाल

उधर, उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क भी लखीमपुर में हुए बवाल में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस सूचना के बाद से ही तराई के किसानों में उबाल है। तराई किसान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी ने बताया कि तजिंदर गंभीर रूप से घायल है। लखीमपुर में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बरेली में एडमिट कराया जाएगा। यहां से किसानों का एक जत्था उनसे मुलाकात करने के लिए बरेली के लिए रवाना हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.