सैफ-करीना: सेकेंड हैंड जवानी
जमाना ही सेकेंड हैंड का है। माना जाता है कि पुरानी चीजें टिकाऊ होती हैं। अब सेकेंड हैंड जवानी का चलन है। इस मामले में सैफ और करीना ने समझदारी दिखाई है। आखिर अनुभव भी तो कोई चीज है। मुहब्बत वह क्या खाक करेगा जिसे अनुभव न हो। करीना को अपनी शरीकेहयात बनाने के बाद नवाब साहब की यह पहली होली है। खुराफाती हुरियारों को
जमाना ही सेकेंड हैंड का है। माना जाता है कि पुरानी चीजें टिकाऊ होती हैं। अब सेकेंड हैंड जवानी का चलन है। इस मामले में सैफ और करीना ने समझदारी दिखाई है। आखिर अनुभव भी तो कोई चीज है। मुहब्बत वह क्या खाक करेगा जिसे अनुभव न हो।
करीना को अपनी शरीकेहयात बनाने के बाद नवाब साहब की यह पहली होली है। खुराफाती हुरियारों को सपना आया है कि इन दोनों की सेकेंड हैंड जवानी खूब छलकेगी। वे बता रहे हैं कि सैफ ने अपनी पिचकारी की ओवरहालिंग करवा ली है। उनकी पिचकारी बड़ी अनुभवी है, वह न जाने कितनी हसीनाओं पर रंग डाल चुकी है। इस बार यह पिचकारी करीना पर रंगों की फुहार करेगी।
हुरियार कह रहे हैं कि करीना भी यह बताने पर तुल गई हैं उनकी सेकेंड हैंड जवानी सैफ की सेकेंड हैंड जवानी से सफेद कैसे..। करीना का तो जवाब नहीं। आपको तो याद ही होगा कि एक समय करीना ने शाहिद को ऐसा लिप लॉक किया था कि आज तक शाहिद के लिप लॉक हैं।
उनके सामने से ही उनकी महबूबा को सैफ ले उड़े और वह मनमोहन मोड में ही रह गए। इतना प्रभावी था करीना का लिप लॉक। लेकिन हमारे हुरियार कह रहे थे कि करीना ने शाहिद को भले ही बच्चा समझ कर बहला दिया, लेकिन अनुभवी सैफ को वे बहका नहीं सकतीं।
अभी खबर आई थी साहब बीवी और गैंगेस्टर में बोल्ड सीन करने पर वे अपनी बहन सोहा पर भड़क गए थे। हुरियार बताते हैं कि वह दरअसल भड़के नहीं थे, बल्कि उन्होंने अपनी नई-नवेली को संकेत दिया था..कि यह सब उन्हें पसंद नहीं..। उन्हें क्या पसंद है यह तो आप अच्छी तरह जानते हैं। एक खुसर-फुसर विशेषज्ञ का कहना है सैफ को रंग लगाने का भी अच्छा अनुभव है। एक एड में वे रंग लगाते ही है, लेकिन इस बार करीना कहेंगी-कितने अच्छे रंग लगाते हैं आप, इस पर सैफ कहेंगे, सेकेंड हैंड रंग हैं, खूब खिलेंगे..।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर