कयानी के स्वागत के लिए भारत की यात्रा टाली
भारत व रूस के रक्षा मंत्रियों के बीच गुरुवार को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। सलाना होने वाली इस बैठक के लिए अब दस अक्टूबर की तारीख तय की गई है। यह निर्णय रूसी रक्षा मंत्री के फिलहाल भारत आने में असमर्थ होने की वजह से लिया गया है। इसी बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख 5 अक्टूबर को रूस के दौरे पर जाएंगे
नई दिल्ली। भारत व रूस के रक्षा मंत्रियों के बीच गुरुवार को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। सलाना होने वाली इस बैठक के लिए अब दस अक्टूबर की तारीख तय की गई है। यह निर्णय रूसी रक्षा मंत्री के फिलहाल भारत आने में असमर्थ होने की वजह से लिया गया है। इसी बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख 5 अक्टूबर को रूस के दौरे पर जाएंगे।
भारतीय रक्षा मंत्री एके एंटनी एवं रूसी रक्षा मंत्री अनातोली सदर््यूकोव के बीच आपसी रक्षा रिश्तों को मजबूत करने के मकसद से यह बैठक होने वाली थी। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि मिलिट्री टेक्नीकल कोऑपरेशन पर भारत व रूस के सरकारी आयोग की बैठक टाल दी गई है। अनातोली फिलहाल भारत नहीं आ सकते क्योंकि कोई और जरूरी काम उनके पास आ गया है। साथ ही यह बैठक अब दस अक्टूबर हो होगी।
इसी बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी मास्को के साथ इस्लामाबाद के संबंधों को मजबूत बनाने के लिए 5 अक्टूबर को रूस के दौरे पर जाएंगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर