फिटनेस और फैशन में भी काफी दिलचस्पी रखते हैं राबर्ट वाड्रा
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा का जन्म सन् 1
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा का जन्म सन् 1969 को हुआ था। राबर्ट के पिता राजेंद्र वाड्रा मुरादाबाद [उत्तर प्रदेश] के निवासी थे। राजेंद्र का पीतल और लकड़ी के इस्तेमाल से बनने वाले घरेलू और सजावटी वस्तुओं का कारोबार था। राबर्ट की मां मरीन एक स्कॉटिश नागरिक है। वाड्रा के पिता मूल रूप से सियालकोट पाकिस्तान के निवासी थे जो की विभाजन के बाद यहां आकर बस गए थे। राबर्ट की एक बहन और एक भाई भी थे जिनका नाम था रिचार्ड और मिशेल था।
रॉबर्ट और प्रियंका की मुलाकात 1991 में दिल्ली में उनके एक कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई थी। बाद में दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने सन् 1997 में शादी कर ली। राबर्ट-प्रियंका के दो बच्चे रेहान और मिरया हैं।
माना जाता है कि राबर्ट के पिता इस शादी से खुश नहीं थे। राबर्ट के पिता दिल्ली के एक गेस्ट हाऊस में सन् 2009 में मृत पाए गए थे। सन् 2003 में राबर्ट के भाई ने आत्महत्या कर ली थी। राबर्ट की बहन की सन् 2001 में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। इन सब मौतों पर आज तक रहस्य बरकरार है।
आज राबर्ट वाड्रा न केवल अपनी पैतृक संपत्ति के अकेले वारिस हैं। रॉबर्ट एक बड़े कारोबारी है, जिनका कारोबार जगत में काफी नाम है। राबर्ट का हैंडीक्राफ्ट आइटम्स और कस्टज्वैलरी का कारोबार है। उनकी कंपनी का नाम है आर्टेक्स एक्सपोर्ट्स। इसके अलावा रॉबर्ट बाइक और कारों के भी शौकीन हैं। बिजनेस के अलावा रॉबर्ट फिटनेस और फैशन में भी काफी दिलचस्पी रखते हैं। रॉबर्ट को दिसंबर 2011 में एक अंग्रेजी अखबार ने बेस्ट ड्रेस्ड मैन के खिताब से नवाजा था।