देश में कोरोना से ठीक होने की दर बढ़कर हुई 95.93 फीसद, महाराष्ट्र में कम नहीं हो रहा मौतों का आंकड़ा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना की स्थिति लगातार बेहतर हो रही है। कोरोना से ठीक होने की दर जहां 95.93 फीसद हो गई वहीं मृत्यु दर 1.29 दर्ज की गई।
नई दिल्ली, प्रेट्र। पिछले एक दिन में कोरोना संक्रमण के 67,208 नए मामले सामने आने से देश में कुल मामलों की संख्या 2,97,00,313 हो गई। सक्रिय मामले घटकर 8,26,740 रह गए। 71 दिन के बाद यह संख्या सबसे कम है। वहीं लगातार 35वें दिन रोजाना नए मामलों से ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना की स्थिति लगातार बेहतर हो रही है। कोरोना से ठीक होने की दर जहां 95.93 फीसद हो गई वहीं मृत्यु दर 1.29 दर्ज की गई।
इस दौरान 2,330 और लोगों की मौत के साथ इस बीमारी से दम तोड़ने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,81,903 हो गई। बीते 24 घंटों में जिन 2,330 लोगों की मौत हुई उनमें सर्वाधिक 1,236 लोग महाराष्ट्र, 270 तमिलनाडु, 148 कर्नाटक व 147 केरल के लोग शामिल हैं।
गुरुवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़े
नए मामले 67,208
कुल मामले 2,97,00,313
मौतें 2,330
कुल मौतें 3,81,903
सक्रिय मामले 8,26,740
ठीक हुए 1,03,570
कुल ठीक हुए 2,84,91,670
दैनिक संक्रमण दर 3.48 फीसद
साप्ताहिक संक्रमण दर 3.99 फीसद
ठीक होने की दर 95.93 फीसद
मृत्यु दर 1.29 फीसदजांचें (बुधवार) 19,31,249
कुल जांचें 38,52,38,220
राज्यों के पास 2.18 करोड़ से अधिक टीके उपलब्ध
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के 2.18 करोड़ से अधिक टीके उपलब्ध हैं। 56,70,350 से अधिक डोज रास्ते में हैं और अगले तीन दिन में राज्यों को मिल जाएंगे। यह जानकारी गुरुवार को स्वासथ्य मंत्रालय ने दी।
भारत सरकार और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 27.28 करोड़ (27,28,31,900) से अधिक डोज मुहैया कराई गई हैं।
गुरुवार सुबह आठ बजे तक देश में बर्बाद हुई डोज समेत कुल 25,10,03,417 डोज की खपत हो चुकी है। मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, केंद्र सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोरोनारोधी टीके मुफ्त में उपलब्ध कराकर उनका समर्थन कर रही है।