Move to Jagran APP

देश में कोरोना संक्रमण से उबरने की दर बढ़कर हुई 95 फीसद के पार, जानें- महाराष्ट्र का क्या है हाल

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक 70 दिन बाद जहां सबसे कम 84332 नए मामले मिले हैं वहीं 63 दिन बाद सक्रिय मामले भी 11 लाख से नीचे आए हैं।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 07:10 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 07:14 PM (IST)
देश में कोरोना संक्रमण से उबरने की दर बढ़कर हुई 95 फीसद के पार, जानें- महाराष्ट्र का क्या है हाल
देश में सक्रिय मामले घटकर 10 लाख 80 हजार पर आए

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में 70 दिन बाद संक्रमण के सबसे कम मामले पाए गए हैं। हालांकि प्रतिदिन होने वाली मौतों का आंकड़ा चार हजार को पार कर गया है, लेकिन इनमें महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों के दौरान हुईं 2,213 मौतें शामिल हैं, जिन्हें मौजूदा आंकड़ों में शामिल किया गया है। नए मामलों से ज्यादा मरीजों के ठीक होने का सिलसिला पिछले 30 दिनों से बना हुआ है। इसके चलते सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं और मरीजों के उबरने की दर बढ़ रही है।

loksabha election banner

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक 70 दिन बाद जहां सबसे कम 84,332 नए मामले मिले हैं, वहीं 63 दिन बाद सक्रिय मामले भी 11 लाख से नीचे आए हैं। दैनिक और साप्ताहिक संक्रमण दर में भी लगातार कमी आ रही है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी पांच फीसद से नीचे आ गई है।

शनिवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़े

नए मामले             84,332

कुल मामले            2,93,59,155

मौतें                     4,002

कुल मौतें              3,67,081

सक्रिय मामले        10,80,690

ठीक हुए               1,21,311

कुल ठीक हुए        2,79,11,384

संक्रमण दर          4.39 फीसद

साप्ताहिक संक्रमण दर   4.94 फीसद

ठीक होने की दर          95.07 फीसद

मृत्यु दर                      1.25 फीसद

जांचें (शनिवार)             20,44,131

कुल जांचें                     37,42,42,384


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.