तेजाब से हमला करने की धमकी देकर एंकर से दुष्कर्म
तेजाब से हमले की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अमर कॉलोनी थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
नई दिल्ली। तेजाब से हमले की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अमर कॉलोनी थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवती (22) अमर कॉलोनी में रहती है और फ्रीलांस एंकरिंग करती है। फरीदाबाद निवासी आरोपी युवक समीर जग्गा (28) से करीब डेढ़ वर्ष पहले उसकी जान-पहचान हुई थी। समीर की बहन पीड़िता के साथ काम करती है। समीर युवती से एकतरफा प्यार करता था। शुक्रवार को वह उससे मिलने अमर कॉलोनी आया। किसी बात पर विवाद होने पर उसने युवती की पिटाई कर दी। इसके बाद तेजाब डालने की धमकी देकर उसे फरीदाबाद ले गया और दुष्कर्म किया। युवती किसी तरह दिल्ली पहुंची और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर किया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने समीर को शनिवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। समीर अपनी कैब चलाता है।