मुख्य न्यायाधीश के रूप में रिटायर हुए रंजन गोगोई ने समयसीमा से पहले छोड़ा आधिकारिक आवास
भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवानिवृत्त हुए रंजन गोगोई ने एक महीने की समयसीमा से पहले ही अपना आधिकारिक घर खाली कर दिया है।
नई दिल्ली, एजेंसी। भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में 17 नवंबर को सेवानिवृत्त हुए न्यायमूर्ति रंजन गोगोई ने अपने एक महीने की समयसीमा से बहुत पहले ही अपना आधिकारिक घर खाली कर दिया है। जस्टिस गोगोई ने 5 कृष्णा मेनन मार्ग पर मिले हुए बंगले को छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि सेवानिवृत्ति के तीन दिन बाद अपने आधिकारिक निवास को खाली करने वाले गोगोई पहले मुख्य न्यायाधीश थे। पूर्व चीफ जस्टिस जेएस खेहर ने भी अपने रिटायरमेंट के एक हफ्ते बाद आधिकारिक आवास को छोड़ दिया था।
बता दें कि न्यायमूर्ति गोगोई पांच-न्यायाधीशों वाली बेंच के एक भाग के रूप में ऐतिहासिक अयोध्या मंदिर-मस्जिद मामले के फैसले को देने के कुछ दिनों बाद सेवानिवृत्त हुए। न्यायमूर्ति एसए बोबडे ने भारत के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार संभाला है। अपने अंतिम कार्य दिवस पर, वह कुछ मिनटों के लिए सुप्रीम कोर्ट की नंबर एक अदालत में बैठे, उस दौरान सुप्रीम कोर्ट के वकीलों द्वारा उन्हें शुक्रियादा किया।