Move to Jagran APP

Weather Updates: महाराष्ट्र, मप्र, झारखंड सहित इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का हाल

देश के कई राज्यों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश में बारिश हो सकती है। इसके अलावा 16-19 फरवरी के बीच विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का पूर्वानुमान है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Tue, 16 Feb 2021 05:12 PM (IST)Updated: Tue, 16 Feb 2021 11:07 PM (IST)
Weather Updates: महाराष्ट्र, मप्र, झारखंड सहित इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का हाल
झारखंड के रांची में हल्की बारिश हो रही है (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एजेंसी। Weather Forecast Today: उत्तर भारत ठंड के प्रकोप से जरूर बाहर आ रहा है लेकिन कई जिलों में अभी भी सुबह की शुरुआत कोहरे से हो रही है। वहीं कई राज्यों में मौसम के शुष्क रहने के भी आसार हैं। वहीं झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। दोपहर के बाद राजधानी रांची में बादल छाया और बारिश होने लगी। वहीं झारखंड के 2-3 जिलों में हल्के बारिश की संभावना है। मौसम केंद्र, रांची ने यलो एलर्ट जारी किया है।

prime article banner

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर मौसम पर असर डालेगा। लिहाजा देश के कई राज्यों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश में बारिश हो सकती है। इसके अलावा 16-19 फरवरी के बीच विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 15 से -18 फरवरी के दौरान उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में रात के तापमान में गिरावट जारी रहने की संभावना है।

महाराष्‍ट्र में भी अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने महाराष्‍ट्र में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 फरवरी से 18 फरवरी के बीच महाराष्‍ट्र के ज्यादातर हिस्‍सों में बारिश हो सकती है। लिहाजा यहां के 15 जिलों में एहतियात के तौर पर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्‍य महाराष्‍ट्र के हिस्‍सों में भी बारिश हो सकती है।

हिमाचल में आज बारिश-बर्फबारी के आसार, शिमला में बूंदाबांदी

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदली है। प्रदेश में तीन दिन बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान के मुताबिक राज्य के मध्यम और उच्च पर्वतीय भागों में आज बारिश-बर्फबारी की संभावना है। विभाग ने कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, शिमला, चंबा, किन्नौर, सिरमौर और सोलन के कुछ भागों में आज बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। इसके अलावा प्रदेश के उच्च पर्वतीय भागों में 21 और 22 फरवरी को भी बारिश-बर्फबारी की संभावना है। बाकि भागों में 22 फरवरी तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। शिमला में मंगलवार को दोपहर बाद मौसम अचानक खराब हुआ और बूंदाबांदी शुरू हुई। वहीं रोहतांग दर्रा समेत ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे हैं। कांगड़ा के कई भागों में भी बारिश दर्ज की गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.