हर वर्ग को नुकसान पहुंचा रही 'सूट-बूट' की सरकार: राहुल
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को मोदी सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सूट-बूट की यह सरकार हर वर्ग को नुकसान पहुंचा रही है। राहुल ने कहा कि देश के तटवर्ती इलाकों में स्थिति काफी खराब है। उन्होंने कहा कि विदेशी जहाजों को मछली
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को मोदी सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सूट-बूट की यह सरकार हर वर्ग को नुकसान पहुंचा रही है।
राहुल ने कहा कि देश के तटवर्ती इलाकों में स्थिति काफी खराब है। उन्होंने कहा कि विदेशी जहाजों को मछली पकड़ने इजाजत देकर सरकार भारतीय मछुआरों की जीविका खत्म करना चाहती है। मालूम हो कि केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने हाल में एक निर्णय लिया है जिससे विदेशी फिशिंग जहाजों को भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र में प्रवेश का मौका मिल जाएगा, जिससे देश के फिशिंग जहाजों पर नियामक बोझ बढ़ेगा।
गहरे समुद्र में मछली पकड़ने को लेकर जारी दिशा निर्देशों में फिशिंग बोट की परिभाषा बदल दी गई है। इसमें मूल दिशा निर्देशों में शामिल कुल लंबाई (ओएएल) 20 मीटर की बजाय 15 मीटर कर दी गई है। इसके अलावा ऑपरेटर की परिभाषा को भी विस्तृत कर दिया है। इसमें संयुक्त उपक्रम को 49 फीसद विदेशी इक्विटी तक कर दिया है। जहाज चालक दल में विदेशियों की नियुक्ति की प्रक्रिया को भी आसान कर दिया है। इसमें केंद्र सरकार की पूर्व अनुमति की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है।
इस पर जवाब देते हुए जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मछुआरों के खिलाफ कोई भी निर्णय नहीं लिया गया। राहुल केवल हवा-हवाई बातें कर रहे हैं।
पढ़ें : राहुल को उनके गढ़ में घेरेगी भाजपा, बनाई रणनीति
पढ़ें : अमेठी में फूड पार्क रद किए जाने पर राहुल ने सरकार पर बोला हमला