Move to Jagran APP

Year Ender 2019: गूगल पर छाए रहे Article 370, NRC और अयोध्या मामले से संबंधित सवाल

साल 2019 में गूगल पर पूछे गए शीर्ष 10 सवालों में अयोध्या मामला क्या है और एनआरसी क्या है भी शामिल थे।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 12:41 AM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 01:08 AM (IST)
Year Ender 2019: गूगल पर छाए रहे Article 370, NRC और अयोध्या मामले से संबंधित सवाल
Year Ender 2019: गूगल पर छाए रहे Article 370, NRC और अयोध्या मामले से संबंधित सवाल

नई दिल्ली, प्रेट्र। इस साल गूगल पर भारतीयों ने सबसे ज्यादा 'अनुच्छेद-370' (Article 370) क्या है, 'अयोध्या मामला क्या है' और भारत की नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (NRC) क्या है सवाल सबसे ज्यादा पूछे गए सवालों में शामिल रहे। गूगल 2019 वर्ष की सर्च रिपोर्ट के अनुसार, भारत में इंटरनेट यूजर्स ने अनुच्छेद-370, एक्जिट पोल, ब्लैक होल और 'हाउडी मोदी' जैसे कई सवाल प्रमुखता से पूछे।

loksabha election banner

गूगल पर पूछे गए शीर्ष 10 सवालों में 'अयोध्या मामला क्या है' और 'एनआरसी' क्या है, भी शामिल थे। गूगल ने कहा कि सर्च ट्रेंड में लोकसभा चुनाव और इसके परिणामों से संबंधित सवाल भी छाए रहे।

गूगल ट्रेंड में लोकसभा चुनाव परिणाम दूसरे स्थान पर रहा

'हाउ टू' सूची में 'मतदान कैसे करें', 'मतदाता सूची में नाम कैसे ढूंढ़ें' पहले और तीसरे स्थान पर रहे। रोचक तौर पर कुल सर्च ट्रेंड में लोकसभा चुनाव परिणाम सर्च ट्रेंड में दूसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा चंद्रयान-2, अनुच्छेद 370, नीट परिणाम, प्रधानमंत्री किसान योजना जैसे विषयों की भी खूब जानकारी ली गई।

फीचर फिल्मों में 'कबीर सिंह', 'अवेंजर्स : एंडगेम', 'जोकर' और 'कैप्टन मार्वेल' समूची सर्च सूची में शीर्ष 10 में शामिल रहे। वहीं, विंग कमांडर अभिनंदन भारत में सर्वाधिक सर्च की गई हस्तियों में शामिल रहे। उनके बाद लता मंगेशकर, युवराज सिंह, आनंद कुमार और विकी कौशल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.