Move to Jagran APP

चीन की दादागीरी का जवाब है क्वाड, जानें कैसे हुआ इसका गठन, क्‍या है इसकी ताकत

क्वाड की बैठक से पहले अमेरिका के बयान ने चीन की चिंता बढ़ा दी है। अमेरिका ने कहा है कि चीन अपनी विस्‍तारवादी नीति से बाज आए अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है। आइए जानते हैं क्वाड और इसके गठन के बारे में...

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 06:05 AM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 08:06 AM (IST)
क्वाड की बैठक से पहले अमेरिका के बयान ने चीन की चिंता बढ़ा दी है।

नई दिल्‍ली [जागरण स्‍पेशल]। विदेश मंत्री एस जयशंकर छह अक्टूबर को जापान की दो दिवसीय यात्रा पर टोक्यो जाएंगे। इस दौरान वे चार देशों के गठबंधन की मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेंगे। बैठक में क्षेत्रीय मसलों पर बातचीत हो सकती है। वहीं क्वाड की बैठक से पहले अमेरिका के बयान ने चीन की चिंता बढ़ा दी है। अमेरिका ने कहा है कि वह अपनी विस्‍तारवादी नीति से बाज आए अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है। आइए जानते हैं क्वाड का बारे में...

loksabha election banner

क्वाड क्या है

क्वाड यानी क्वाड्रीलैटरल सिक्टोरिटी डायलॉग। इसमें भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया व अमेरिका शामिल हैं। इसका उद्देश्य एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शांति की स्थापना और शक्ति का संतुलन है। इसके जरिये प्रशांत महासागर, अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया में फैले एक विशाल नेटवर्क को जापान तथा भारत के साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वर्ष 2007 में जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो एबी ने क्वाड का प्रस्ताव रखा था, जिसे भारत, अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया ने समर्थन दिया। इसके बाद यह निष्कि्रय हो गया। वर्ष 2017 में एक बार फिर क्वाड सदस्य मिले और वर्ष 2019 में इनके विदेश मंत्रियों की बैठक हुई।

कैसे हुआ गठन

विशेषज्ञों के अनुसार, सुनामी तूफान के दौरान अमेरिका, भारत व कुछ अन्य देशों ने संयुक्त रूप से राहत कार्य शुरू किया था। इसकी पूरी दुनिया ने प्रशंसा की। सोमालिया के समुद्री लुटेरों के खिलाफ जब ऑपरेशन शुरू हुए तब भी अमेरिका व भारत समेत कुछ अन्य देश उसमें शामिल हुए। इसके बाद इन देशों को लगा कि वे मिलकर काम कर सकते हैं।

क्वाड की ताकत

भारतीय थलसेना में करीब 22 लाख जवान हैं, जबकि नौसेना की क्षमता करीब 1.30 लाख है। वायुसेना में करीब 2.80 लाख सैनिक तैनात हैं। अर्धसैन्य बलों में तैनात सैनिकों की संख्या इससे अलग है। अमेरिका की संयुक्त सैन्य ताकत 10 लाख, जापान की 2.40 लाख व ऑस्ट्रेलिया की 60 हजार से अधिक है। वर्ष 2018 में अमेरिका का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 20.58 लाख करोड़ डॉलर, जापान का 5 लाख करोड़ डॉलर, भारत का 2.94 लाख करोड़ डॉलर व ऑस्ट्रेलिया का 1.38 लाख करोड़ डॉलर रहा। दूसरी तरफ चीन की जीडीपी 13.37 लाख करोड़ डॉलर थी।

चीन की चिंता

चीन को लगता है कि भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान उसके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उसे लगता है कि क्वाड चीन के आसपास समुद्र में अपना वर्चस्व बढ़ाना चाहता है और भविष्य में उसे निशाना बना सकता है। वह इसे अपने खिलाफ अमेरिकी साजिश बताता है। हाल के दिनों में भारतीय नौसेना ने रूस और क्वाड देशों के साथ अलग-अलग सैन्य अभ्यास किया है। इसे देख चीन की बौखलाहट बढ़ गई है...  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.