नई दिल्ली,प्रेट्र। जम्मू कश्मीर के पुलवामा फिदायीन हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जिस तरह से तनातनी बनी हुई है। इसमें अमेरिका, रूस, फ्रांस के साथ ही अब ब्रिटेन ने भी भारत के साथ मिलकर आतंकवाद खत्म करने की बात कही है। ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मार्क सेडविल ने भारतीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से फोन पर बात करते हुए दोनों देशों के बीच पुलवामा फिदायीन हमले पर सूचना साझा करने और आंतकवाद खत्म करने पर जोर दिया।
ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मार्क सेडविल ने पुलवामा अटैक पर भारत के साथ एकजुटता दिखाई है। अजीत डोभाल से आज फोन पर बात करते हुए सेडविल ने कहा कि ब्रिटेन भारत के साथ आंतकवाद खत्म करने कि लिए हर मोर्चे पर उनके साथ है। इसके साथ ही सेडविल ने डोभाल से पुलवामा फिदायीन हमले से जुड़ी गुप्त जानकारी मांगी है।
बता दें कि बीते 14 फरवरी को पाकिस्तान के आंतकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर फिदायीन हमला किया था। जिसमें भारत के 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तान के आंतकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के शामिल होने पर भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में एयर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। तो वहीं उसके बाद से भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच लगातार तनाव बना हुआ है। जिसमें अब ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने भी भारत के साथ मिलकर आंतकवाद खम करने में सहयोग देने की बात कही है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
1952 से 2019 तक इन राज्यों के विधानसभा चुनाव की हर जानकारी के लिए क्लिक करें।