अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम की जयंती आज, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं
आज अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम की जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए लोगों को शुभकामनाएं दी और कहा यह पावन पर्व कोरोना महामारी पर विजय के हमारे संकल्प को साकार करने की शक्ति प्रदान करे।
नई दिल्ली, प्रेट्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम की जयंती के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दी और कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझने के लिए ईश्वर से शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'सभी देशवासियों को अक्षय तृतीया की मंगलकामनाएं। शुभ कार्यों की सिद्धि से जुड़ा यह पावन पर्व कोरोना महामारी पर विजय के हमारे संकल्प को साकार करने की शक्ति प्रदान करे।'
सभी देशवासियों को अक्षय तृतीया की मंगलकामनाएं। शुभ कार्यों की सिद्धि से जुड़ा यह पावन पर्व कोरोना महामारी पर विजय के हमारे संकल्प को साकार करने की शक्ति प्रदान करे।
— Narendra Modi (@narendramodi) May 14, 2021
प्रधानमंत्री ने भगवान परशुराम (Lord Parshuram's birth anniversary) की जयंती पर भी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आज ईद के मौके पर भी मुबारकबाद दी है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने बासव जयंती (Basava Jayanthi) के मौके पर भी उन्होंने शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'मैं जगद्गुरु बासावेश्वर (Jagadguru Basaveshwara) को नमन करता हूं। उनके सीखों, सामाजिक सशक्तिकरण, भाईचारा, सौहाद्र से लोगों को प्रेरणा मिलती रहे।'
On the special occasion of Basava Jayanthi, I bow to Jagadguru Basaveshwara. His noble teachings, particularly the emphasis on social empowerment, harmony, brotherhood and compassion continue to inspire several people.— Narendra Modi (@narendramodi) May 14, 2021
हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का त्योहार आज मनाया जा रहा है। वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया कहा जाता है। इसे अखा तीज के नाम से भी जानते हैं। आज के मौके पर सोना और सोने के आभूषण खरीदना शुभ होता है। पौराणिक ग्रन्थों के अनुसार आज के दिन जो भी शुभ कार्य किए जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है। इसी कारण इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है।आज के ही दिन भगवान विष्णु के अवतार परशुराम की भी जयंती मनाई जाती है। परशुरामजी का वर्णन रामायण, महाभारत, भागवत पुराण और कल्कि पुराण में भी आता है।
भगवान परशुराम की जयंती के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं।— Narendra Modi (@narendramodi) May 14, 2021