Move to Jagran APP

बेंगलुरु में बोले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद- कोरोना योद्धाओं पर है गर्व

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 4 से 7 फरवरी तक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं। उनकी यात्रा का आज आखिरी दिन है। अपने आखिरी दिन वह कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 23 वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल हुए।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sun, 07 Feb 2021 10:21 AM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2021 12:35 PM (IST)
बेंगलुरु में बोले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद- कोरोना योद्धाओं पर है गर्व
कोविंद आज बेंगलुरु में राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

बेंगलुरु, एएनआइ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 4 से 7 फरवरी तक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं। उनकी यात्रा का आज आखिरी दिन है। अपनी यात्रा के आखिरी दिन वह कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 23 वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। उनके साथ मुख्यमंत्री बी.एस येदियुरप्पा भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति बतौर अतिथि के तौर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश को कोरोना योद्धाओं पर गर्व है।

loksabha election banner

उन्होंने मेधावी छात्रों को डिग्रियां प्रदान की। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें अपने डॉक्टरों और चिकित्सा सहायकों पर गर्व है। राष्ट्रपति ने कहा कि कोरोना योद्धाओं ने अपना जीवन जोखिम में डालकर कोरोना वायरस संक्रमण जैसी कठिन चुनैतियों का सामना किया। 

राष्ट्रपति ने खुशी जताते हुए कहा कि राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने डॉक्टर्स, नर्सों और प्रशासकों सहित 2 लाख स्वास्थ्य पेशेवरों को ट्रेनिंग दी गई। बता दें कि देश-दुनिया लगभग एक साल से ज्यादा समय से कोरोना से जूझ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.