क्रोएशिया-बोलिविया-चिली की राजकीय यात्रा पर रवाना हुए राष्ट्रपति कोविंद
कोविंद क्रोएशिया और बोलीविया की यात्रा करने वाले भारत के पहले राष्ट्रपति होंगे। इस दौरान राष्ट्रपति तीनों देशों के नेताओं से निवेश व नवीकरण ऊर्जा के क्षेत्र में संबंध मजबूत बनाने पर वार्ता करेंगे।
नई दिल्ली [ एजेंसी ]। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद सोमवार को क्रोएशिया, बोलीविया और चिली की राजकीय यात्रा पर रवाना हुए। वह क्रोएशिया और बोलीविया की यात्रा करने वाले भारत के पहले राष्ट्रपति होंगे। इस दौरान राष्ट्रपति इन देशों को नेताओं से मुलाकात कर व्यापार, निवेश तथा नवीकरण ऊर्जा के क्षेत्र में संबंध मजबूत बनाने पर वार्ता करेंगे।
राष्ट्रपति सबसे पहले 25 से 28 मार्च तक क्रोएशिया में रहेंगे। किसी भारतीय राष्ट्रपति का इस यूरोपीय देश का यह पहला दौरा होगा। कोविंद 28 मार्च को क्रोएशिया से तीन दिवसीय दौरे पर बोलीविया जाएंगे। उसके बाद 30 मार्च को वह चिली जाएंगे।भारत और बोलिविया के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद यह भारतीय राष्ट्रपति की पहली उच्चस्तरीय यात्रा होगी। 30 मार्च को वह चिली रवाना होंगे।
Delhi: President Ram Nath Kovind and his wife Savita Kovind, depart for state visit to Croatia, Bolivia and Chile. He will be the first President of India to visit Croatia and Bolivia and the third to visit Chile. pic.twitter.com/V6UvbL9QBS
— ANI (@ANI) March 25, 2019
क्रोएशिया यात्रा पर राष्ट्रपति भारत-क्रोएशिया व्यापार मंच के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रपति कोविंद क्रोएशिया की राष्ट्रपति कोलिंदा ग्रेबर कितेरोविक और प्रधानमंत्री एंद्रेज लेन्कोविक के साथ बैठक करेंगे। यह उनकी बाेलिविया की पहली उच्चस्तरीय यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय के सचिव विजय ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रपति क्रोएशिया के बाद 28 मार्च को तीन दिवसीय दौरे पर बाेलिविया जाएंगे।
भारत और बोलिविया से राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद भारत की ओर से यह पहली उच्चस्तरीय यात्रा होगी। राष्ट्रपति कोविंद 30 मार्च को चिली रवाना होंगे। राष्ट्रपति दो अप्रैल को स्वेदश वापस लौंटेगे। राष्ट्रपति कुछ समय के लिए दक्षिण अफ्रीका के शहर केपटाउन में रुकेंगे। यहां वह दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को श्रद्धांजलि देंगे और भारतीय समुदाय से बातचीत करेंगे।