Move to Jagran APP

नेपाल के सेना प्रमुख प्रभु राम शर्मा को भारतीय सेना के 'जनरल' की मानक उपाधि, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

नेपाल की सेना के प्रमुख जनरल प्रभु राम शर्मा चार दिन के भारत दौरे पर हैं। आज उन्हें राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय सेना के जनरल की मानक उपाधि से सम्मानित किया। अपने भारत दौरे में वे सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे से भी मुलाकात करेंगे।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Wed, 10 Nov 2021 01:15 PM (IST)Updated: Wed, 10 Nov 2021 01:15 PM (IST)
नेपाल के सेना प्रमुख प्रभु राम शर्मा को भारतीय सेना के 'जनरल' की मानक उपाधि, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
नेपाल की सेना के प्रमुख को 'जनरल' की मानक उपाधि।(फोटो: ANI)

नई दिल्ली, एएनआइ। नेपाल की सेना के प्रमुख जनरल प्रभु राम शर्मा को आज भारतीय सेना में जनरल की मानद उपाधि से नवाजा गया है। प्रभु राम शर्मा भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के आमंत्रण पर 4 दिन की भारत यात्रा पर हैं और इस मौके पर उन्हें भारतीय सेना में जनरल की मानक उपाधि से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज सुबह नेपाल के सेना प्रमुख प्रभु राम शर्मा को भारतीय सेना के जनरल की मानक उपाधि से सम्मानित किया।

loksabha election banner

अपनी भारत यात्रा के दौरान नेपाल आर्मी चीफ भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे से मुलाकात करेंगे, इसके साथ ही वे भारतीय सेना के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। जनरल प्रभु राम शर्मा ने मंगलवार को दिल्ली में नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर माल्यार्पण किया था।

कौन हैं जनरल प्रभु राम शर्मा?

प्रभु राम शर्मा को इसी साल सितंबर में नेपाल सेना का प्रमुख नियुक्त किया गया है, उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से युद्ध एवं रणनीति में एम फिल की डिग्री ली हुई है। इसके अलावा उन्होंने भारत में सेना के टेक्निकल अधिकारी की ट्रेनिंग भी ली हुई है। 1984 में प्रभु राम शर्मा ने नेपाल सेना में सेकेंड लेफ्टिनेंट के तौर पर कमिशन लिया था और इसी साल वे सेना के जनरल बने हैं।

बता दें कि पिछले साल नवंबर महीने में भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल एम एम नरवणे को नेपाल दौरे के दौरान एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने नेपाली सेना के जनरल की मानद उपाधि प्रदान की थी। यह दशकों पुरानी परंपरा है जो दोनों सेनाओं के बीच के मजबूत संबंधों को मजबूत करती है। इस परंपरा की शुरुआत 1950 में हुई थी। जनरल के एम करियप्पा पहले भारतीय थलसेना प्रमुख थे, जिन्हें 1950 में इस उपाधि से सम्मानित किया गया था। जनवरी 2019 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नई दिल्ली में नेपाली थल सेना के प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा को भारतीय सेना के मानद जनरल की उपाधि दी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.