Move to Jagran APP

अभिनेत्री वैजयंतीमाला व अभिनेता चिरंजीवी को पद्म विभूषण, राष्ट्रपति मुर्मु ने SC की पहली महिला न्यायाधीश को मरणोपरांत किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu)ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश फातिमा बीवी को मरणोपरांत पद्म भूषण (Padma Vibhushan) से सम्मानित किया। समारोह में गुजरे जमाने की अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली और तेलुगु स्टार कोनिडेला चिरंजीवी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

By Agency Edited By: Sonu Gupta Published: Thu, 09 May 2024 10:04 PM (IST)Updated: Thu, 09 May 2024 10:04 PM (IST)
अभिनेत्री वैजयंतीमाला व अभिनेता चिरंजीवी को पद्म विभूषण। फोटोः @rashtrapatibhvn

पीटीआई, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu)ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश फातिमा बीवी को मरणोपरांत पद्म भूषण (Padma Vibhushan) से सम्मानित किया।

loksabha election banner

तेलुगु स्टार चिरंजीवी भी हुए सम्मानित 

समारोह में गुजरे जमाने की अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली और तेलुगु स्टार कोनिडेला चिरंजीवी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इसके तहत पद्म भूषण, पद्म विभूषण और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

इन विभूतियों को किया गया सम्मानित

राष्ट्रपति मुर्मु ने समारोह में बांबे समाचार के मालिक होर्मूसजी एन. कामा, भाजपा नेता ओ. राजगोपाल, तमिल अभिनेता 'कैप्टन' विजयकांत, लद्दाख के आध्यात्मिक गुरु तोगदान रिनपोचे (दोनों को मरणोपरांत) और गुजराती समाचार पत्र 'जन्मभूमि' के संपादक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुंदन व्यास को भी पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। बीवी, रिनपोचे और विजयकांत के परिजनों ने पुरस्कार ग्रहण किया।

समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पद्मश्री से भी सम्मानित हो चुकी हैं वैजयंतीमाला

 भारतीय सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार वैजयंतीमाला ने 1950 और 1960 के दशक तक भारतीय स्क्रीन पर राज किया है। उन्होंने देवदास, नया दौर, आशा, साधना, गंगा जमुना जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी दिखाई। दिग्गज अभिनेत्री को 1968 में 'गंवार' फिल्म के लिए चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.