नियम तोड़ रहे पोलिंग बूथ में बैठे अधिकारी: केजरीवाल
दिल्ली में आज विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग हो रही है, लेकिन शुरुआती पांच घंटों में इसकी रफ्तार बहुत धीमी रही। दोपहर 1 बजे तक दिल्ली में सिर्फ 35.82 मतदान हुआ है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल इसके लिए पोलिंग बूथ में बैठे सरकारी अधिकारियों को जिम्मेदार ठहरा
नई दिल्ली। दिल्ली में आज विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग हो रही है, लेकिन शुरुआती पांच घंटों में इसकी रफ्तार बहुत धीमी रही। दोपहर एक बजे तक दिल्ली में सिर्फ 35.82 मतदान हुआ है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल इसके लिए पोलिंग बूथ में बैठे सरकारी अधिकारियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया है, 'दिल्ली में कई जगह पर बहुत धीमी गति से वोटिंग हो रही है। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। कई जगहों पर कतार इतनी लंबी है कि लोगों को पोलिंग बूथ तक पहुंचने में दो-दो घंटों का समय लग रहा है। इसलिए कई वोटर बिना मतदान किए ही वापिस जा रहे हैं।'
केजरीवाल ने पोलिंग बूथ में बैठे सरकारी अधिकारियों पर नियम से काम न करने का भी आरोप लगाया है। केजरीवाल का कहना है, 'नियमों के अनुसार पोलिंग बूथ में एक साथ तीन लोगों को जाने की इजाजत है। लेकिन ये लोग एक समय में सिर्फ एक मतदाता को ही पोलिंग बूथ के अंदर जाने दे रहे हैं, इससे मतदान की गति पर प्रभाव पड़ रहा है।'
आम आदमी पार्टी के संयोजक ने चुनाव आयोग से इस मामले में तुरंत हस्ताक्षेप करने की अपील की है। केजरीवाल ने बताया कि चुनाव के दौरान लंच ब्रेक भी लिया गया, जो नियमों के खिलाफ है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केजरीवाल ने दिल्ली के मतदाताओं से आग्रह किया कि वे मतदान जरूर करें। इसका खासा असर पोलिंग बूथों पर दिखाई दे रहा है।
इसे भी पढ़ें: कई दिग्गजों ने डाले वोट, 1 बजे तक 36 फीसद मतदान
इसे भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव में किरण बेदी रहीं सुपरफ्लॉप: कुमार विश्वास