Move to Jagran APP

सबरीमाला पहुंचीं दो महिलाओं को पुलिस ने सुरक्षा देने से किया इन्कार

दोनों महिलाएं सुबह करीब पांच बजे निलक्कल आधार शिविर पहुंचीं। तुरंत दोनों को नियंत्रण कक्ष ले जाया गया।

By Manish NegiEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 08:37 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 08:37 PM (IST)
सबरीमाला पहुंचीं दो महिलाओं को पुलिस ने सुरक्षा देने से किया इन्कार
सबरीमाला पहुंचीं दो महिलाओं को पुलिस ने सुरक्षा देने से किया इन्कार

सबरीमाला, प्रेट्र। 10 से 50 आयुवर्ग की दो महिलाओं ने शनिवार सुबह सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने संभावित विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर उन्हें सुरक्षा प्रदान करने से इन्कार कर दिया। लिहाजा दोनों महिलाओं को बिना दर्शन और पूजा-अर्चना किए लौटना पड़ा।

loksabha election banner

रेशमा निशांत और शनीला साजेश नामक इन दो महिलाओं ने 16 जनवरी को भी मंदिर में पूजा-अर्चना की कोशिश की थी, लेकिन श्रद्धालुओं के विरोध की वजह से उन्हें अपनी योजना स्थगित करनी पड़ी थी। दोनों की आयु 30 वर्ष के आसपास है। शनिवार को भी दोनों महिलाएं सुबह करीब पांच बजे निलक्कल आधार शिविर पहुंचीं। तुरंत दोनों को नियंत्रण कक्ष ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को मंदिर में काफी भीड़ थी क्योंकि मंदिर रविवार को बंद हो जाएगा। ऐसे में दोनों को सुरक्षा प्रदान करना काफी मुश्किल था। बाद में दोनों महिलाओं ने पुलिस पर धोखा देने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पहले उन्हें मंदिर तक जाने की अनुमति देने का आश्वासन दिया था।

देशभर के मंदिरों में विवाद पैदा कर रही भाजपा : चंद्रबाबू
सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश को लेकर जारी तनाव के मद्देनजर तेलुगु देसम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि भाजपा देशभर के मंदिरों में विवाद पैदा कर रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोगों को भाजपा की विद्वेषपूर्ण राजनीति के बारे में जानकारी दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.