Move to Jagran APP

पीएम मोदी ने मन की बात में जिस खुबानी फल का किया जिक्र, उसे खाने के है कई फायदे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में खुबानी फल का जिक्र किया है। जानें इसे खाने के फायदे।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 01:35 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 01:35 PM (IST)
पीएम मोदी ने मन की बात में जिस खुबानी फल का किया जिक्र, उसे खाने के है कई फायदे
पीएम मोदी ने मन की बात में जिस खुबानी फल का किया जिक्र, उसे खाने के है कई फायदे

नई दिल्ली, जागरण डेस्क।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में  लद्दाख में होने वाले एक विशिष्ट फल खुबानी या जिसे चूली कहते हैं। उन्होंने कहा कि ये फल इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बदलने की क्षमता रखती है। पीएम मोदी ने जिल फल का जिक्र किया है। उसमें कई खूबियां भी हैं। चलिए तो हम आपको बता देते हैं। सबसे पहले आपको बता दें कि खुबानी एक बीज वाला फल है। इसे अंग्रेजी भाषा में एप्रिकॉट के नाम से जाना जाता है। स्वाद में ये फल थोड़ा खट्टा और मीठा रहता है। इतना ही नहीं इसमें हमारे शरीर के लिए जरुरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

loksabha election banner

- आंखों के लिए होता है फायदेमंद 

- खुबानी Vitamine C से भरपूर होता है। इसका सेवन करना आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। उम्र बढ़ने के साथ ही आंखों में होने वाली बीमारी, या फिर आंखों में पानी आना, या फिर आंखों में सूखापन ऐसी समस्याओं को इसके सेवन से खत्म किया जा सकता है।

- खुबानी में कैरोटीनोइड और फ्लेवोनोइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसका सेवन करने से कोलेस्टरॉल की मात्रा भी कम हो जाती है। दिल की किसी समस्या से पीड़ित व्यक्ति को खुबानी जरूर खाना चाहिए।

- इसमें बहुत सारे अलग-अलग तरह के न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो मोटापा, डायबिटीज जैसी बीमारियों से हमें बचाते हैं।

- कैंसर की संभावना को खुबानी के कुछ टुकड़े खा कर दूर किया जा सकता है।  एंटी-ऑक्सिडेंट्स की मात्रा डीएनए को खराब होने से रोकती है

- जो लोग खून की कमी से परेशान रहते हैं उन्हें खुबानी खाना चाहिए। 

- वहीं अगर चाहते हैं कि आगे चलकर भी शरीर में खून की कमी से जूझना न पड़े तो खुबानी खा सकते हैं

- इसमें एक ऐसा आयरन पाया जाता है जो शरीर में धीरे-धीरे बढ़ते जाता है और फायदा पहुंचाता है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका- 6 लोगों के साथ यूटा में क्रैश हुआ यूएस एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन का विमान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.