'ग्रीन इंडिया' का संदेश लेकर आए प्रधानमंत्री मोदी, संसद में लगाए गए पेड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद में वृक्षारोपण अभियान के तहत पेड़ लगाया।
नई दिल्ली, एएएनआइ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह के साथ शुक्रवार को लोकसभा सचिवालय द्वारा आयोजित पौधारोपण अभियान में भाग लिया।इस अभियान में मोदी ने अन्य लोगों के साथ पौधे लगाए। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी भी इस दौरान मौजूद रहे।इस अभियान में मोदी ने अन्य लोगों के साथ पौधे लगाए। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी भी इस दौरान मौजूद रहे।
Prime Minister Narendra Modi plants a sapling in Parliament as part of a tree plantation campaign by Lok Sabha Speaker Om Birla pic.twitter.com/EADHpQv9D2
— ANI (@ANI) July 26, 2019
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने 'ग्रीन इंडिया' का एक संदेश फैलाया है और मुझे विश्वास है कि हम देश के हर गांव और शहर को हरा-भरा बनाएंगे। अगर हम पर्यावरण को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो हमें इस देश को हरा-भरा बनाना होगा। पहले हमारे पास स्वच्छ भारत अभियान था और अब हम पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए 'ग्रीन इंडिया' शुरू करेंगे।
लोकसभा स्पीकर ने देश को स्वस्थ रहने और समृद्ध-हरे वातावरण का एक उदाहरण बनाने की अपनी इच्छा भी व्यक्त की। जब भी लोग हरे-भरे वातावरण के बारे में सोचें तो उनके दिमाग में भारत का नाम आना चाहिए।'