Move to Jagran APP

पासवान ने राज्य सरकारों से कहा- बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे लोगों के घर-घर बांटे राशन

भारतीय मौसम विभाग ने हिमालयी क्षेत्रों के साथ पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली यूपी और पूर्वी राजस्थान में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 08:06 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 08:06 PM (IST)
पासवान ने राज्य सरकारों से कहा- बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे लोगों के घर-घर बांटे राशन
पासवान ने राज्य सरकारों से कहा- बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे लोगों के घर-घर बांटे राशन

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। देश के बाढ़ग्रस्त राज्यों में लोगों के घरों तक मदद पहुंचाने के लिए केंद्रीय उपभोक्ता व खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने हर घर तक राशन पहुंचाने की बात कही है। उन्होंने सभी राशन दुकानदारों और स्थानीय प्रशासन ने कहा कि वे बाढ़ में फंसे लोगों के घरों तक अनाज पहुंचाएं, ताकि उन्हें सहूलियत हो सके।

loksabha election banner

असम, बिहार समेत 6 राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर, नदियां खतरे के निशान से ऊपर

असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और केरल जैसे राज्यों में भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। देश के ज्यादातर हिस्सों में नदियों के उफनाने से बाढ़ आ गई है। ज्यादातर नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इससे तमाम जगहों में पानी भर गया है, जहां से लोग निकलकर सुरक्षित जगहों पर डेरा डाले हुए हैं।

पासवान ने कहा- राज्य सरकारें बाढ़ में फंसे लोगों के घरों तक अनाज पहुंचाएं

पासवान ने कहा कि राज्य सरकारों को चाहिए कि वे लोगों के घरों तक जाकर सार्वजनिक राशन प्रणाली (पीडीएस) के अनाज को पहुंचाएं। उनका कहना था कि बाढ़ में फंसे लोगों के लिए राशन दुकान तक जाकर लेना संभव नहीं होगा। ऐसी मुश्किल घड़ी में उपभोक्ताओं की मदद करना हमारा दायित्व होना चाहिए।

गरीब उपभोक्ताओं की मूलभूत जरूरतों को पूरा करना हमारा दायित्व है

पासवान ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार सभी उपभोक्ताओं के लिए जहां प्रति व्यक्ति अति रियायती दर पर पांच किलो अनाज दे रही है, वहीं इतना ही अनाज मुफ्त में भी दिया जा रहा है। अनाज की यह आपूर्ति देश के 81 करोड़ उपभोक्ताओं के लिए की जा रही है। गरीब उपभोक्ताओं को ऐसे कठिन समय में उसकी मूलभूत जरूरतों को पूरा करना हमारा दायित्व है।

मौसम विभाग ने कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का जारी किया पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग ने हिमालयी क्षेत्रों के साथ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इससे आने वाले दिनों में इस क्षेत्र से निकलने वाली नदियों में भी बाढ़ की आशंका बढ़ गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.