कैबिनेट बैठकों से सबसे ज्यादा गायब रहती हैं पंकजा मुंडे
महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री पंकजा मुंडे राज्य कैबिनेट की बैठक से गायब रहने वाले मंत्रियों में शीर्ष पर हैं। यह खुलासा आरटीआइ के तहत मांगी गई जानकारी से हुआ है। आरटीआइ कार्यकर्ता अनिल गलगली की अर्जी पर राज्य के मुख्य सचिव के कार्यालय ने फड़नवीस सरकार के
मुंबई। महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री पंकजा मुंडे राज्य कैबिनेट की बैठक से गायब रहने वाले मंत्रियों में शीर्ष पर हैं। यह खुलासा आरटीआइ के तहत मांगी गई जानकारी से हुआ है।
आरटीआइ कार्यकर्ता अनिल गलगली की अर्जी पर राज्य के मुख्य सचिव के कार्यालय ने फड़नवीस सरकार के अब तक के कार्यकाल में मंत्रिमंडल की बैठकों की संख्या और इसमें गैरहाजिर रहने वाले मंत्रियों के बारे में जानकारी मुहैया कराई है।
उप-सचिव व सूचना अधिकारी एनबी खेड़ेकर ने गलगली को बताया कि 11 दिसंबर, 2014 से 23 जून, 2015 के बीच कैबिनेट की कुल 28 बैठकें हुई हैं। मंत्रिमंडल के गठन से पहले भी आठ बैठकें हुई थीं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और जल आपूर्ति मंत्री बबनरा लोनिकर को छोड़ कर किसी भी मंत्री का ट्रैक रिकॉर्ड सौ फीसद नहीं है। पंकजा सबसे ज्यादा नौ बार अनुपस्थित रहीं। लोक निर्माण मंत्री एकनाथ शिंदे (सात), स्वास्थ्य राज्य मंत्री दीपक सावंत (छह), वित्त राज्य मंत्री सुधीर मुंगंतिवार (पांच), सामाजिक कल्याण राज्य मंत्री राज कुमार बडोले (पांच), आवास राज्य मंत्री प्रकाश मेहता (4) बार गायब रहे।