अदनान सामी को मिली भारतीय नागरिकता, एक जनवरी से लागू: गृह मंत्रालय
पाकिस्तान के मशहूर गायक अदनान सामी की भारतीय नागरिकता मांगे जाने की अर्जी पर गृह मंत्रालय ने मुहर लगा दी। यानि, एक जनवरी 2016 से अदनान सामी भारतीय नागरिक हो जाएंगे।
नई दिल्ली। पाकिस्तान के मशहूर गायक अदनान सामी की भारतीय नागरिकता मांगे जाने की अर्जी पर गृह मंत्रालय ने मुहर लगा दी। यानि, एक जनवरी 2016 से अदनान सामी भारतीय नागरिक हो जाएंगे।
गृह मंत्रालय की तरफ से किए गए इस एलान के बाद अदनान सामी ने कहा कि वे बहुत खुश हैं और ऐसा लगा रहा है जैसे उनका फिर से जन्म हुआ हो।
अदनान सामी ने कहा कि ये काफी लंबी यात्रा थी और आखिरकार मैं अपने घर आ गया।
पढ़ें: असहिष्णुता होती तो नागरिकता की अर्जी नहीं देता : अदनान सामी
26 मई, 2015 को सामी के पाकिस्तानी पासपोर्ट की अवधि समाप्त हो गई थी। उसके बाद उन्होंने भारत सरकार से मानवीय आधार पर भारत में रहने का अनुरोध किया था। और बाद में भारत की नागरिकता के लिए आवेदन किया था। कुछ दिन पूर्व ही एक कार्यक्रम के दौरान असहिष्णुता को लेकर उठे सवाल पर अदनान ने कहा था कि 'यदि भारत में असहिष्णुता होती तो क्या मैं यहां की नागरिकता लेने के लिए आग्रह करता?'
पढ़ें: सामी के भारतीय नागरिकता पाने की राह में पाक ने बढ़ाईं मुश्किलें