पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, नौशेरा में एक नागरिक घायल
पाकिस्तान ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया।
By Manish PandeyEdited By: Published: Sun, 26 May 2019 10:52 AM (IST)Updated: Sun, 26 May 2019 10:52 AM (IST)
जम्मू, पीटीआइ। पाकिस्तान ने एक बार फिर नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी की गई। पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक का नाम मुहम्मद इशाक है जो पोखरनी गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि ज ब गली लगी उस समय इशाक अपने घर के अंदर सो रहा था।
पुलिस ने बताया कि घायल लड़के को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।पुलिस के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से देर रात नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी शुरू हुई। जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब दो घंटे तक तो दोनों आेर से गोलाबारी का सिलसिला जारी रहा परंतु उसके बाद पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी बंद हो गई।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें