पाक रेंजर्स ने 24 घंटे में दो बार तोड़ा संघर्ष विराम, भारत ने दिया करारा जवाब
पाकिस्तान रेंजर्स ने शनिवार तड़के करीब 5:30 बजे एक बार फिर सीमा से सटे जम्मू जिले में फायरिंग की है। बीएसएफ की चौकियों पर हुई फायरिंग का भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने बीएसएफ की चौकियों को निशाना बनाकर आरएसपुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की।
जम्मू। पाकिस्तान रेंजर्स ने शनिवार तड़के करीब 5:30 बजे एक बार फिर सीमा से सटे जम्मू जिले में फायरिंग की है। बीएसएफ की चौकियों पर हुई फायरिंग का भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने बीएसएफ की चौकियों को निशाना बनाकर आरएसपुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की। पिछले चौबीस घंटों के दौरान पाक की ओर से यह दूसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन था।
अधिकारी के मुताबिक पाक रेंजर्स ने यह गोलीबारी स्वचालित हथियारों और हल्के हथियारों से की थी। जवाब में बीएसएफ के जवानों ने भी पाक रेंजर्स को करारा जवाब दिया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक फायरिंग अभी भी जारी है।
हालांकि अभी तक इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार रात को भी अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जम्मू जिले में बनी भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी। हमीरपुर सेक्टर में हुई इस फायरिंग का भी भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। इससे पहले शुक्रवार सुबह और गुरुवार रात को भी पाक ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय सीमा पर गोलीबारी की थी।
गौरतलब है कि पाक लगातार छह अक्टूबर से भारतीय सीमा पर गोलीबारी कर रहा है। इस फायरिंग में अभी तक करीब आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 62 लोग घायल हुए हैं। पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग के चलते करीब तीस हजार लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की शरण लेनी पड़ रही है। यहां पर सेना की ओर से चल रहे शरणार्थी शिवरों में लोगों को खाने-पीने की सुविधा दी गई है।
पढ़ें: पाक ने फिर किया पुंछ में संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय जवानों ने दिया करारा जवाब
भारत की जवाबी कार्रवाई से पाक रेंजर्स हताश, बदला सैन्य कमांडर