पाक ने अब अरनिया सेक्टर में की गोलीबारी
कठुआ के हीरानगर सेक्टर में दो दिन ताबड़तोड़ गोलाबारी के बाद पाक रेंजरों ने शुक्रवार देर रात अरनिया सेक्टर को निशाना बनाया। इससे कोई नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन सीमांत इलाकों में दहशत का माहौल है।
जागरण संवाददाता, जम्मू। कठुआ के हीरानगर सेक्टर में दो दिन ताबड़तोड़ गोलाबारी के बाद पाक रेंजरों ने शुक्रवार देर रात अरनिया सेक्टर को निशाना बनाया। इससे कोई नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन सीमांत इलाकों में दहशत का माहौल है।
पाकिस्तान की ओर से पिछले चार दिनों में संघर्ष विराम के उल्लंघन की यह तीसरी घटना है। पाक रेंजरों ने शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे अपनी मोहम्मद इकबाल पोस्ट से अरनिया की कोट कुबा पोस्ट पर गोलियां बरसाना शुरू कर दीं। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने धैर्य बनाए रखा और गोलीबारी का कोई जबाव नहीं दिया।
करीब एक बजे पाकिस्तानी रेंजरों ने खुद ही गोलीबारी बंद कर दी। सीमा सुरक्षा बल के उच्चाधिकारी सीमा पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं सीमांत ग्रामीण बलबीर सिंह, अवतार चौधरी ने कहा कि पाक गोलीबारी के डर से वे अपने खेतों में जाने से भी डर रहे हैं।
पढ़ेंः बाज नहीं आ रहा पाक