पाकिस्तानी रेंजर्स आज आएंगे भारत, डीजी स्तर की होगी वार्ता
पाकिस्तानी रेंजर्स का एक प्रतिनिधिमंडल भारतीय बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के साथ डीजी स्तर की वार्ता के लिए आज भारत आएगा। पाक प्रतिनिधिमंडल का यह भारत दौरा पांच दिनों तक चलेगा। इसमें भारत-पाक सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन जैसे मुद्दों पर बातचीत होगी।
नई दिल्ली। पाकिस्तानी रेंजर्स का एक प्रतिनिधिमंडल भारतीय बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के साथ डीजी स्तर की वार्ता के लिए आज भारत आएगा। पाक प्रतिनिधिमंडल का यह भारत दौरा पांच दिनों तक चलेगा। इसमें भारत-पाक सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन जैसे मुद्दों पर बातचीत होगी।
बता दें कि इससे पहले बीएसएफ का एक प्रतिनिधिमंडल दिसंबर 2013 में लाहौर गया था। हालांकि उसके बाद यह बैठक संघर्ष विराम के उल्लंघन के चलते टाल दी गई थी। लेकिन पिछले साल बीएसएफ ने पाकिस्तान को डीजी स्तर की वार्ता के लिए भारत आमंत्रित किया।
पाक रेंजर्स का प्रतिनिधिमंडल 29 मार्च तक भारत में रहेगा। सूत्रों की मानें तो यह एक दुर्लभ उदाहरण है जब पाकिस्तान रेंजर्स के दोनों प्रमुख मेजर जनरल बिलाल अकबर (डीजी रेंजर्स सिंध) और मेजर जनरल खान ताहिर जावेद खान (डीजी रेंजर्स पंजाब) वार्ता में भाग लेंगे।
भारत की ओर से इस वार्ता में बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल डीके पाठक के साथ गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, पंजाब सरकार के लोक निर्माण विभाग और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो आदि के अधिकारी शामिल होंगे।
इसे भी पढ़ें: हुर्रियत नेताओं को एक मंच पर लाने की कोशिश में जुटा पाक उच्चायोग
इसे भी पढ़ें: हैदराबाद फंड विवाद में भारत को कानूनी खर्च दे पाकिस्तान