घुसपैठ में नाकाम पाक ने 24 घंटे में 3 बार तोड़ा सीजफायर
पडो़सी मुल्क पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है। पिछले 24 घंटों में पाक रेंजर्स की ओर से तीसरी दफा सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। पुंछ और आरएसपुरा सीमा क्षेत्र में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। ताजा गोलाबारी में तीन ग्रामीण घायल हो गए। सभी का
जम्मू। पडो़सी मुल्क पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है। पिछले 24 घंटों में पाक रेंजर्स की ओर से तीसरी दफा सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। पुंछ और आरएसपुरा सीमा क्षेत्र में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। ताजा गोलाबारी में तीन ग्रामीण घायल हो गए। सभी का जम्मू के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
रक्षा मंत्रालय के पीआरओ मनीष मेहता ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुंछ में रात करीब 1 बजे से लेकर 2.30 बजे तक पाक रेंजर्स ने फायरिंग की। इस दौरान हमारे जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। पाक रेंजर्स सीमा पार से फायरिंग कर आतंकियों को घुसपैठ कराने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों के जवानों ने उनके नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया।
वहीं आज सुबह करीब 7.05 बजे भी पाक रेंजर्स ने एक बार फिर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग आरएसपुरा सेक्टर इलाके में हुई। इस दौरान तीन से चार आतंकी घुसपैठ की कोशिश में नाकाम रहे और भाग गए।
ये भी पढ़ेंः भारत ने संघर्षविराम उल्लंघन का मसला उठाया
हालांकि इस फायरिंग में आस पास खेतों में काम कर रहे तीन लोग घायल हो गए। घायलों का नाम बलविंदर सिंह ( 45 वर्ष), रूप लाल (52 वर्ष) व संदेव कुमार (20 वर्ष) बताया जा रहा है। इनमें दो को जीएमसी जम्मू में शिफ्ट कर दिया गया है, जबकि एक को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
इससे पहले बुधवार को भी हुई गोलाबारी में एक ग्रामीण महिला की माैत हो गई थी जबकि एक बीएसएफ जवान भी शहीद हुआ था।
यह भी पढ़ें- पाक का ड्रोन गिराने का दावा, भारत ने किया खारिज