Move to Jagran APP

पाकिस्तान ने 36 भारतीय मछुआरों को पकड़ा

पोरबंदर स्थित नेशनल फिशवर्कर्स फोरम (एनएफएफ) के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

By Sachin BajpaiEdited By: Published: Fri, 27 Jan 2017 12:37 AM (IST)Updated: Fri, 27 Jan 2017 12:44 AM (IST)
पाकिस्तान ने 36 भारतीय मछुआरों को पकड़ा
पाकिस्तान ने 36 भारतीय मछुआरों को पकड़ा

अहमदाबाद। पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने गुरुवार को अरब सागर में गुजरात तट से दूर 36 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। पीएमएसए ने उनकी छह नौकाएं भी जब्त कर ली हैं।

loksabha election banner

पोरबंदर स्थित नेशनल फिशवर्कर्स फोरम (एनएफएफ) के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। एनएफएफ सचिव मनीष लोढ़ारी ने बताया कि मछुआरों को अंतराष्ट्रीय समुद्री जल सीमा रेखा (आइएमबीएल) के पास से पीएमएसए ने गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा, 'समुद्र में गए अन्य मछुआरों से जो हमें सूचना मिली है, उसके अनुसार पाकिस्तानी एजेंसी ने झाखू तट के पास से 36 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। उनकी छह नौकाएं भी जब्त कर ली हैं। मछुआरों को वे कराची बंदरगाह ले गए हैं।'

उन्हें आशंका है कि इन 36 के अलावा पीएमएसए ने कुछ और मछुआरों और उनकी नौकाओं को भी शायद अपने कब्जे में लिया है। पूरी जानकारी के लिए वह अभी पाकिस्तानी अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं।

लोढ़ारी ने कहा, 'शुक्रवार को कराची बंदरगाह पहुंचने पर ही हमें सही जानकारी पता चल सकेगी।' मालूम हो, पाकिस्तानी एजेंसी नियमित अंतराल पर भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करती रही है।

इसके पीछे वह दावा करती है कि मछुआरों ने अंतरराष्ट्रीय जल सीमा रेखा में प्रवेश किया था। गत वर्ष दिसंबर में, पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने कम से कम 65 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने मछुआरों की 13 नावें भी जब्त कर ली थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.