Move to Jagran APP

अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास पाकिस्तान ने 12 भारतीय मछुआरों को पकड़ा

अगस्त के बाद पाकिस्तानी एजेंसी द्वारा की गई यह चौथी कार्रवाई है। इनमें अब तक 58 मछुआरों को पकड़ा, जबकि आठ नावों को जब्त किया गया है।

By TaniskEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 09:15 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 09:15 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास पाकिस्तान ने 12 भारतीय मछुआरों को पकड़ा
अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास पाकिस्तान ने 12 भारतीय मछुआरों को पकड़ा
अहमदाबाद, प्रेट्र। पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा (आइएमबीएल) के पास दो नावों में सवार 12 भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया। एक नाव कुछ दिनों पहले गुजरात के पोरबंदर और दूसरी द्वारका के ओखा से निकली थी।

राष्ट्रीय मछुआरा संघ के अध्यक्ष मनीष लोधारी ने रविवार को बताया कि पाकिस्तान मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी ने दो दिनों पहले आइएमबीएल पर मछली मारने वाली दो नावों को जब्त कर लिया। दोनों में 12 मछुआरे सवार थे। शनिवार को हमें इसकी जानकारी दी गई।

loksabha election banner

अगस्त के बाद पाकिस्तानी एजेंसी द्वारा की गई यह चौथी कार्रवाई है। इनमें अब तक 58 मछुआरों को पकड़ा, जबकि आठ नावों को जब्त किया गया है। सीमा भटकने के कारण हाल के दिनों में गुजरात के 450 मछुआरों को गिरफ्तार पाकिस्तान ने जेल में डाल दिया है। 1061 नावों को भी जब्त किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.