जानिए, कहां घुसपैठ के लिए घात लगाकर बैठे हैं 200 आतंकी
पाकिस्तानी सैनिकों एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए शुक्रवार रात जम्मू जिले में स्थित नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की। रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू जिले के पल्लानवाला में अग्रिम चौकिय
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए शुक्रवार रात जम्मू जिले में स्थित नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
लेफ्टिनेंट जनरल केएच सिंह ने बताया कि करीब 150-200 आतंकी सीमा पार से घुसपैठ की फिराक में हैं। उनका कहना है कि सेना इस पर नजर बनाए हुए है। आतंकियों को उनके मंसूबे में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। माना जा रहा है कि घाटी में आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए ही पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की जा रही है।
रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू जिले के पल्लानवाला में अग्रिम चौकियों पर बीती देर रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर छोटे हथियारों से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।
उन्होंने बताया कि भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी गोलीबारी का जवाब दिया। इस गोलीबारी में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। नगरोटा स्थित 16वीं कोर के लेफ्टिनेंट जनरल केएच सिंह ने कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तानी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। सात घंटे से भी कम समय में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन का यह दूसरा और जुलाई महीने में आठवां मामला है।
इससे पहले बीते 20 जुलाई को पाकिस्तानी रेंजरों ने युद्धविराम उल्लंघन की एक बड़ी घटना में जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास के गांवों में मोर्टार बमों से भारी गोलीबारी की थी, जिसमें घरों को नुकसान पहुंचा।
पढ़ें : पाक की दोहरी चाल फिर आई सामने, हाफिज को नहीं माना दोषी