पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन
पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। पाक सेना ने पुंछ जिले के साजियान सेक्टर में बिना किसी उकसावे के सुबह करीब सवा नौ बजे फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। नियंत्रण रेखा अभी भी रुक-रुककर
नई दिल्ली। पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। पाक सेना ने पुंछ जिले के साजियान सेक्टर में बिना किसी उकसावे के सुबह करीब सवा नौ बजे फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। नियंत्रण रेखा अभी भी रुक-रुककर फायरिंग जारी है।
गौरतलब है कि चार जून को मणिपुर में म्यांमार सीमा के पास उग्रवादियों के हमले में मारे गए 18 सैनिकों की माैत का दो दिन पहले की बदलते लेते हुए लगभग 100 उग्रवादियों को मार गिराया था। इसके बाद पाकिस्तान में पनाह पाने वाले आतंकियों के खिलाफ भी ऐसी ही कार्रवाई की मांग उठ रही है।
पढ़ें : हमें म्यांमार न समझे भारत, हमला हुआ तो देंगे मुंहतोड़ जवाब : पाक